फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP: Farmer beaten to death in Shamli, two people together committed the crime, report filed

यूपी: शामली में किसान की पीट-पीटकर हत्या, दो लोगों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम, रिपोर्ट दर्ज

Sat, 23 Sep 2023 12:25 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 23 Sep 2023 12:25 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में एक किसान की पीट पीटकर हत्या करने की वारदात सामने आई है। पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन
UP: Farmer beaten to death in Shamli, two people together committed the crime, report filed
विलाप करती महिलाएं - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश के शामली में कांधला थाना क्षेत्र में ग्रामीण को घर से बुलाकर दो लोगों ने पीट -पीटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।  तहरीर पर दो लोगों को नामजद कराते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


शुक्रवार की रात गांव भारसी निवासी जगत सिंह(52) अपने घर सो रहा था। रात्रि करीब 9 बजे गांव का ही एक व्यक्ति जगत सिंह को घर से बुलाकर गांव के बाहर स्थित मंदिर के पास ले गया, जहां पर गांव के सुमित और मोनू ने जगत सिंह के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपीयों ने जगत सिंह के साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया और  मौके से फरार हो गए। 

विज्ञापन

पीड़ित की चीख-पुकार सुनकर आस पास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने डायल 112 को घटना की सूचना देकर मौके पर बुला लिया। पुलिस ने घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र में भर्ती कराया। लेकिन डॉक्टर ने जांच के दौरान घायल व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

घटना के संबंध में मृतक के भाई तेजपाल ने सगे भाई सुमित और मोनू दोनों निवासी भारसी पर जगत सिंह की हत्या करने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर दी।

थाना प्रभारी समयपाल अत्री का कहना है कि घटना के संबंध मे पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तीनों ने एक साथ बैठकर शराब पी थी, इसी दौरान कहासुनी हो गई, जिसके चलते पास बैठे दोनो व्यक्तियों ने जगत सिंह के साथ मारपीट कर दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। किसान की मौत से  परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed