फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Crime News: miscreants robbed five lakh rupees from wife of stenographer of DM in Shamli

दिनदहाड़े वारदात: डीएम के स्टेनोग्राफर की पत्नी से लूटे पांच लाख रुपये, भीड़ ने दबोचा, फिर धुनाई कर पुलिस को सौंपा

Tue, 07 Dec 2021 07:57 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 07 Dec 2021 07:57 PM IST
सार

शामली में दिनदहाड़े एक बड़ी वारदात हो गई। बदमाशों ने डीएम के स्टेनोग्राफर की पत्नी से पांच लाख रुपये लूट लिए। वहीं भीड़ ने बदमाशों को दबोच लिया और उनकी जमकर धुनाई की।

विज्ञापन
UP Crime News: miscreants robbed five lakh rupees from wife of stenographer of DM in Shamli
आरोपी को पकड़ा। - फोटो : amar ujala

विस्तार

शामली शहर में कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला काकानगर में मंगलवार को दिनदहाड़े लूट की वारदात हो गई। डीएम के स्टेनोग्राफर की पत्नी को गन प्वाइंट पर लेकर दो बदमाशों ने पांच लाख रुपये और मोबाइल लूट लिया। लूट करने के बाद घर से भाग रहे दोनों बदमाशों को मोहल्लेवासियों ने घेरकर दबोच लिया और उनकी जमकर पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया। बदमाशों के कब्जे से लूटी गई पूरी रकम, मोबाइल के अलावा तमंचा और कारतूस बरामद हुए हैं। इस मामले में डीएम कार्यालय पर तैनात होमगार्ड को भी गिरफ्तार किया गया है। यह होमगार्ड पकड़े गए आरोपी का भाई है। पुलिस के मुताबिक होमगार्ड ही पूरे घटनाक्रम का सूत्रधार है।

विज्ञापन


डीएम शामली के स्टेनोग्राफर आशुतोष सिंघल शहर के मोहल्ला काकानगर में परिवार के साथ रहते है। मंगलवार सुबह आशुतोष कलक्ट्रेट में चले गए और उनका बेटा अभय स्कूल चला गया। अभय कक्षा 11 का छात्र है और कैराना रोड स्थित पब्लिक स्कूल में पढ़ता है। घर पर उनकी पत्नी सीमा अकेली थी। दोपहर करीब डेढ़ बजे सीमा घर के बाहर बंधी रस्सी पर कपड़े सुखाने के लिए निकली थी। कपड़े सुखाने के बाद जब वह घर का दरवाजा बंद करने लगी तो उसी समय दो बदमाश उन्हें धक्का देकर घर में घुस गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भीषण आग से मचा हाहाकार : दुकान के भीतर जलती रहीं तीन जिंदगी, गूंजती रही बेबस परिजनों की चीत्कार
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों ने सीमा के गले पर तमंचा सटाकर कब्जे में लिया और घर में रखे पांच लाख रुपये देने की मांग की। भयभीत महिला ने घर में रखे पांच लाख रुपये बदमाशों को दे दिए। इसके बाद बदमाश अलमारी व सेफ आदि खोलने की तैयारी कर रहे थे कि आशुतोष का बेटा घर पहुंचा तो उसे देखकर बदमाश भाग निकले। इसी दौरान बिजली मैकेनिक मोहल्ला गुलशनगर निवासी अकमल भी पहुंचा। दोनों ने शोर मचाते हुए बदमाशों का पीछा किया। भागते हुए बदमाशों ने तमंचे से फायर भी किया, लेकिन मोहल्लेवासियों ने हिम्मत दिखाते हुए घर से थोड़ी दूरी पर दोनों बदमाशों को घेरकर दबोच लिया और उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया। 

यह भी पढ़ें: खौफनाक मंजर: भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, इलाके में मची चीख-पुकार, देखिए हादसे की तस्वीरें

पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर कोतवाली ले गई। पुलिस पूछताछ में बदमाशों ने अपने नाम रजनीश निवासी बाबरी और जितेंद्र निवासी गांव बावली जिला बागपत बताया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि लूट की घटना करने वाले दोनों बदमाशों को लोगों की मदद से गिरफ्तार कर लिया गया है। शाम को पुलिस ने डीएम कार्यालय पर तैनात होमगार्ड अरविंद को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक अरविंद पकड़े गए आरोपी रजनीश का चचेरा भाई है। अरविंद ही लूट की घटना का सूत्रधार है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed