{"_id":"60b5cf1e8ebc3e14c9153b6f","slug":"up-crime-news-a-man-has-attacked-on-his-wife-and-son-and-died-of-woman-in-shamli-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"खौफनाक वारदात: सलाद देरी से देने पर पति ने खोया आपा, फावड़े से पत्नी-बेटे पर बोला हमला और फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खौफनाक वारदात: सलाद देरी से देने पर पति ने खोया आपा, फावड़े से पत्नी-बेटे पर बोला हमला और फिर...
Tue, 01 Jun 2021 11:42 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 01 Jun 2021 11:42 AM IST
सार
सलाद देरी से देने पर पत्नी और बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। महिला की अस्पताल में मौत हो गई। वहीं वारदात के बाद पति मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
शामली के बाबरी थाना क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर में एक व्यक्ति ने खाने के दौरान सलाद देरी से देने से नाराज होकर पत्नी और 20 साल के बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। पत्नी की मौत हो गई, जबकि बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
बताया गया कि मामला सोमवार रात का है। गोगवान गांव निवासी मुरली खाना खा रहा था। उसने पत्नी से सलाद देने के लिए कहा, लेकिन पत्नी को सलाद देने में देरी हो गई। इस बात को लेकर मुरली नाराज हो गया और पत्नी सुदेश को उल्टा-सीधा कहने लगा। इसे लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है कि रात में मुरली ने पत्नी व बेटे पर फावड़े से हमला बोल दिया। वहीं घायल मां-बेटे को अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पत्नी सुदेश की मौत हो गई।
विज्ञापन
वहीं घटना के बाद आरोपी रात में ही फरार हो गया। उधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। आरोपी के रिश्ते के भाई रामनिवास ने तहरीर दी है। थाना प्रभारी नेमचंद ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन