{"_id":"6447fe0e11fc1d14d60820b5","slug":"up-crime-50-lakhs-stolen-in-house-of-advocate-in-posh-area-kamla-colony-in-shamli-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शामली के पॉश एरिया में वारदात, अधिवक्ता के घर 50 लाख की चोरी, परिवार में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शामली के पॉश एरिया में वारदात, अधिवक्ता के घर 50 लाख की चोरी, परिवार में मचा हड़कंप
Tue, 25 Apr 2023 09:51 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Published by: कपिल kapil
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:51 PM IST
सार
UP Crime : शामली के पॉश एरिया कमला कॉलोनी में एक अधिवक्ता के घर को निशाना बनाया गया। बदमाशों ने अधिवक्ता के घर से 50 लाख की चोरी की है।
विज्ञापन
शामली में अधिवक्ता के घर चोरी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शामली शहर के पॉश एरिया कमला कॉलोनी में अधिवक्ता संजीव गर्ग के घर पर बदमाशों ने धावा बोल दिया। बताया गया कि बदमाश करीब 50 लाख की चोरी कर फरार हो गए। परिजनों के अनुसार, 30 लाख के सोने के आभूषण हैं, जिनमें दो हीरे की अंगूठी भी है। इसके अलावा 1.85 लाख की नगदी चोरी की गई है।
यह भी पढ़ें: UP: इमरान मसूद ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र, कार्रवाई को निरस्त करने की मांग, कल जारी हुए थे जमानती वारंट
बताया गया कि परिवार सोमवार सुबह सालासर बालाजी गया था। मंगलवार शाम वापस लौटा तो घटना का पता चला। बदमाश मकान की लॉबी से रसोई की खिड़की तोड़कर मकान में घुसे और चोरी को अंजाम दिया। बदमाश सीसीटीवी कैमरों की डीवीआर भी साथ ले गए। उधर, घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Umeshpal Murder Case: अतीक का बहनोई डॉ. अखलाक तत्काल प्रभाव से सस्पेंड, बमबाज गुड्डू को दी थी पनाह