Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   UP Board released monthly syllabus

Shamli News: यूपी बोर्ड ने जारी किया मासिक पाठ्यक्रम

Sat, 28 Nov 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 28 Nov 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
UP Board released monthly syllabus
शामली। यूपी बोर्ड के विद्यार्थियों को नए शैक्षिक सत्र में पढ़ाई की तैयारी के लिए अब भटकना नहीं पड़ेगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा नौ से 12 तक का मासिक पाठ्यक्रम (शैक्षणिक कैलेंडर) जारी कर दिया है।
विज्ञापन

इसे परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है। विद्यार्थी विषयवार पाठ्यक्रम डाउनलोड कर पूरे साल की पढ़ाई की योजना बना सकेंगे। इससे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारी व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही शिक्षकों को भी निर्धारित समय में पाठ्यक्रम पूरा कराने में सहूलियत होगी।
विज्ञापन

वेबसाइट पर कक्षा नौ, 10, 11 और 12 के लिए अलग-अलग विकल्प दिए गए हैं। विद्यार्थी अपनी कक्षा का चयन कर संबंधित विषय का मासिक पाठ्यक्रम देख और डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा नौ और 10 में हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, चित्रकला, गृहविज्ञान, कंप्यूटर, वाणिज्य और संगीत समेत विभिन्न विषय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कक्षा 11 और 12 में भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास, भूगोल, नागरिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, मनोविज्ञान, लेखाशास्त्र और व्यवसाय अध्ययन समेत अन्य विषयों का पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed