{"_id":"58d01dd44f1c1be7431a3131","slug":"up-board-436-pariksharthiyon-ne-chhoda-ganit-ka-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड ः 436 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया गणित का एग्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड ः 436 परीक्षार्थियों ने छोड़ दिया गणित का एग्जाम
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। यूपी बोर्ड में सोमवार को हाईस्कूल की गणित एवं प्रारंभिक गणित, बालिकाओं में गृह विज्ञान की परीक्षा सुबह की पॉली में आयोजित हुई। वहीं द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट में मनोविज्ञान एवं शिक्षाशास्त्र की परीक्षा हुई। दोनों पालियों में कुल 709 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी। किसी भी केंद्र पर कोई नकलची नहीं पकड़ा गया।
सोमवार को गणित की परीक्षा के कारण अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील केंद्रों पर विशेष पुलिस बल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की छापेमारी रही। अतिसंवेदनशील केंद्र मुरली मनोहर इंटर कॉलेज ईशोपुरटील पर काफी पुलिस बल तैनात रहा। सबसे ज्यादा गणित के परीक्षार्थियों ने एग्जाम से किनारा किया। हाईस्कूल गणित मेें 8191 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें 7755 ने परीक्षा दी और 436 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। उधर, प्रारंभिक गणित में 1256 परीक्षार्थी पंजीकृत रहे। इनमें से 1172 ने परीक्षा दी और 84 परीक्षा से गैरहाजिर रहे।
इसके अलावा गृह विज्ञान में 4267 छात्राएं पंजीकृत थी। इनमें 4109 ने परीक्षा दी और 158 छात्राओं ने परीक्षा छोड़ी जबकि द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट मनोविज्ञान विषय में 118 परीक्षर्थी पंजीकृत रहे।
विज्ञापन
इनमें से 116 ने परीक्षा दी और दो ही गैरहाजिर रहेे। शिक्षा शास्त्र में 587 पंजीकृत रहे। इनमें 528 ने एग्जाम दिया और 29 परीक्षार्थियों ने एग्जाम छोड़ दिया। बता दें कि बोर्ड आैर आंतरिक सचल दस्तों की आेर से इससे पहले कराई गई छापेमारी में कोई बड़ी अनियमितता अभी तक सामने नहीं आई है।