फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Unnao's tribute to daughter in Vishwakarma meeting

विश्वकर्मा सभा की बैठक में उन्नाव की बिटिया को दी श्रद्धाजंली

Tue, 10 Dec 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Dec 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Unnao's tribute to daughter in Vishwakarma meeting
शामली के विश्वकर्मा मंदिर में शोक सभा करते विश्वकर्मा समाज के लोग। - फोटो : SHAMLI
विश्वकर्मा सभा की बैठक में उन्नाव की बिटिया को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

शामली। विश्वकर्मा सभा ने एक शोकसभा आयोजित करके उन्नाव की बिटिया के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की है। इस मामले की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराए मांग की है। दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।

सोमवार को शहर के धीमानपुरा स्थित विश्वकर्मा मंदिर में विश्वकर्मा सभा की शोकसभा हुई, जिसमें दो मिनट का मौन रखकर उन्नाव की बिटिया को श्रद्धासुमन अर्पित किए। बिटिया के आरोपियों को फांसी की सजा दिलाए जाने की मांग की। इस मौके पर राजेंद्र स्वामी, संजय धीमान, राजेश, राजपाल आर्य, विकास धीमान, कमलकांत धीमान, सतीश पांचाल, योगेश धीमान, कुलदीप विश्वकर्मा मौजूद रहे। उधर, जिला कांग्रेस की बैठक में उन्नाव कांड की निंदा करते हुए सरकार से आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने, अपराधियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। गोशाला रोड पर धीरज उपाध्याय के आवास पर हुई बैठक में कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपक सैनी, चेतना राय, अनुज गौतम, सुलतान सिंह प्रदीप राठी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed