फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   University examination given by applying face mask

परीक्षार्थियों ने फेस मास्क लगाकर दी यूजी-पीजी की परीक्षा

Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
University examination given by applying face mask
शामली। चौ. चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई। जिले के 11 केंद्रों पर परीक्षार्थी फेस मास्क लगाकर परीक्षा में सम्मलित हुए। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखा गया और मुख्य दरवाजे पर हैंड सैनिटाइजर के प्रयोग और थर्मल स्क्रीनिंग के बाद एंट्री दी गई।
विज्ञापन

मंगलवार को जिले में हुई यूजी-पीजी की अंतिम वर्ष की परीक्षा द्वितीय और तृतीय पाली में हुई। पहली पाली में कोई परीक्षा किसी भी केंद्र पर नहीं हुई। जिले में 11 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा कराई गई। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा केंद्रों पर एहतियात बरती गई। गेट पर सैनिटाइज मशीन लगाई गई थी। साथ ही थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था रही। आरके पीजी कालेज शामली के प्राचार्य डा. अरविंद कुमार ने बताया कि द्वितीय पाली में सुबह साढ़े 11 बजे एमए हिंदी व एमए अंग्रेजी की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 35 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे। इसी कालेज में तृतीय पाली में ढाई बजे से बीए हिंदी और एमकॉम की परीक्षा हुई। इस पाली में कुल पंजीकृत 242 परीक्षार्थियों में 27 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

वीवी पीजी कालेज शामली की प्राचार्या डा. वंदना ने बताया कि द्वितीय पाली में एमए की कई विषयों की परीक्षा में पंजीकृत 51 परीक्षार्थियों में पांच अनुपस्थित रहे। तृतीय पाली में बीए हिंदी व एमकॉम की परीक्षा में कुल पंजीकृत 460 परीक्षार्थियों में 28 अनुपस्थित रहे। हिंदू महिला महाविद्यालय शामली की प्राचार्या डा. मंजू गर्ग ने बताया कि तृतीय पाली में बीए हिंदी की परीक्षा हुई। कुल 56 परीक्षार्थियों में तीन अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ओएमआर शीट पर हल किया प्रश्नपत्र
शामली। आरके पीजी कालेज के प्राचार्य अरविंद कुमार ने बताया बीए हिंदी की परीक्षा में परीक्षार्थियों को उत्तर पुस्तिकाओं के स्थान पर ओएमआर शीट दी गई थी। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय 100 प्रश्न थे, जिनमें 75 प्रश्न हल करने थे।

-------
सोशल डिस्टेंसिंग न मिलने पर प्राचार्य ने जताई नाराजगी
शामली। आरके पीजी कालेज में कक्षा संख्या एक में द्वितीय पाली में परीक्षार्थियों को दो लाइन में आगे पीछे बैठाया गया था जबकि बाकी कक्ष खाली था। सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षार्थियों को न बैठाने की सूचना पर प्राचार्य अरविंद कुमार पहुंचे और कक्ष परीक्षक को कोरोना संक्रमण का हवाला देते हुए नाराजगी जताई। इसके बाद परीक्षार्थियों को कक्ष में सोशल डिस्टेंस के साथ बैठाया गया। कक्ष परीक्षक का कहना था कि उन्हें जो सीटिंग प्लान दिया गया था, उसी के अनुसार परीक्षार्थियों को सीट पर बैठाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed