फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   United Kisan Morcha protested against Agneepath scheme

अग्निपथ योजना के खिलाफ गरजे किसान संगठन

Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jun 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
United Kisan Morcha protested against Agneepath scheme
शामली कलक्ट्रेट में अग्निपथ योजना के खिलाफ धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : SHAMLI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य किसान संगठनों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट में केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने जमकर नारेबाजी की। वहीं, राष्ट्रपति से अग्निपथ योजना को रद्द कर इसकी अधिसूचना तत्काल वापस लेने की मांग उठाई।
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को रद्द किए जाने की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन का आह्वान किया था। इस पर भारतीय किसान यूनियन के साथ अन्य किसान संगठनों व युवाओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर धरना दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। किसानों ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन में कहा कि देश के जवान और किसान के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली अग्निपथ योजना को तत्काल रद्द किया जाए। केंद्र सरकार सेना में सीधी भर्ती पुन: शुरू करे।
विज्ञापन

कहा कि अग्निवीरों को न तो रैंक दी जाएगी और न ही चार साल के बाद ग्रेजुएटी व पेंशन की सुविधा मिलेगी। यह योजना देश के करोड़ों युवाओंसे धोखा है। सरकार की इस योजना का विरोध करने वालों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना की अधिसूचना तत्काल वापस ली जाए। सेना में लंबित भर्ती प्रक्रिया फिर से शुरू की जाए। कोरोना के कारण जिन युवाओं की भर्ती की उम्र निकल गई है, उन्हें आयुसीमा में छूट दी जाए। अग्निपथ के विरोध के दौरान दर्ज हुए मुकदमे तत्काल वापस लिए जाएं। आंदोलनकारियों को नौकरी से वंचित रखने की शर्त हटाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां विरोध प्रदर्शन कर धरना देने वालों में गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खटियान, बाबा शौकेंद्र, बाबा महिपाल, संजीव राठी, अनिल मलिक, योगेंद्र सिंह, गुड्डू बनत, विदेश मलिक, राजन जावला, पप्पू कुड़ाना, तालिब चौधरी, बिट्टू राणा, ब्रह्मपाल नाला, सुनील बालियान, रजत पंवार, सर्वेश कुमार, आशीष चौधरी, गय्यूर हसन, सत्यवीर सिंह, देवराज पहलवान, यशपाल सिंह कनियान, अनवर हसन आदि शामिल रहे।

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।

शामली कलक्ट्रेट में भाकियू के धरने के दौरान तैनात पुलिसकर्मी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed