{"_id":"5f41666d8ebc3e3cbd106650","slug":"uniform-distribution-will-be-challenged-on-schedule-shamli-news-mrt4974971114","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्धारित समय पर यूनिफार्म वितरण होगा चुनौती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्धारित समय पर यूनिफार्म वितरण होगा चुनौती
विज्ञापन
शामली राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिशन द्वारा ड्रैस तैयार करती समूह की महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
शामली। परिषदीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं की यूनिफार्म तैयार कर रहे स्वयं सहायता समूहों के लिए निर्धारित समय पर आपूर्ति कर पाना चुनौति पूर्ण होगा। समूह की महिलाओं को 89 हजार 540 यूनिफार्म तैयार करके देनी हैं। इसके लिए 90 समूह की 420 महिलाएं ड्रेस तैयार करने में लगी हुई हैं। यूनिफार्म का कार्य 31 अगस्त तक पूरा करना है।
पिछले साढ़े चार माह में लॉकडाउन के दौरान जिले के सभी स्कूल कालेज बंद चल रहे हैं। शासन के निर्देश पर सभी प्राथमिक एवं जूनियर विद्यालयों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को 89 हजार 540 यूनिफार्म दी जानी हैं। 14 अगस्त को डीएम जसजीत कौर की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में बेसिक शिक्षा के विद्यालय मेें ड्रेस वितरण की प्रगति असंतोषजनक पाई गई थी। इस पर राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत संचालित 90 समूह की 420 महिलाओं को यूनिफार्म की सिलाई की जिम्मेदारी दी गई है। 17 अगस्त को ड्रेस सिलाई करने के लिए डीएम और सीडीओ ने समूह की महिलाओं के साथ बैठक की थी।
विद्यालयों की ओर से समूह की महिलाओं को छात्र संख्या के हिसाब से कपड़ा उपलब्ध कराया गया है। प्रत्येक बच्चे को दो यूनिफार्म दी जानी है। बालिकाओं के लिए सात मीटर तथा बालकों के लिए पांच मीटर कपड़ा निर्धारित है। समूह की महिलाओं को यूनिफार्म सिलाई का मेहनताना 80 रुपये प्रति बालिका तथा 100 रुपये प्रति बालक दिया जाएगा। यूनिफार्म का वितरण 31 अगस्त तक किया जाना है। समूह की महिलाएं यूनिफार्म तैयार करने में जुटी हुईं हैं लेकिन निर्धारित अवधि तक सभी बच्चों को यूनिफार्म वितरण कर पाना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
लक्ष्य 600 का, 185 बच्चों को बांटी ड्रेस
शामली। महिला स्वयं सहायता समूह से जसाला गांव से जुड़ी मूर्ति देवी का कहना है कि कांधला ब्लाक के 600 स्कूली बच्चों को ड्रेस तैयार करके वितरण का लक्ष्य दिया गया है। अभी तक कांधला ब्लाक के रामपुर खेड़की, नानपुरी, ब्रह्मखेड़ा, लाहौरीपुर गांव के 185 बालक-बालिकाओं को वितरण किया गया है। सत्यवादी महिला सहायता समूह नौजली की शालू देवी ने बताया कि थानाभवन ब्लाक के 24 स्कूलों में 1200 बच्चों की ड्रेस सिलने का लक्ष्य मिला है। अभी तक 400 बच्चों की ड्रेस तैयार हुई है।
---------------
समय पर हो जाएगी सिलाई और वितरण
शामली। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के उपायुक्त शैलेन व्यास ने बताया कि महिला स्वयं सहायता समूहों को विद्यालय की ओर से कपड़ा उपलब्ध करा दिया गया है। वहां ड्रेस तैयार हो रही है, जहां समूह को कपड़ा नहीं दिया गया है, वहां कार्य अधूरा है। 31 अगस्त तक 420 महिलाएं 89 हजार 540 यूनिफार्म तैयार कर लेंगी।

शामली राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिशन द्वारा ड्रैस तैयार करती समूह की महिलाएं- फोटो : SHAMLI

शामली राष्ट्रीय ग्रामीण आजिवीका मिशन द्वारा समूह की महिलाएं ने तैयार की ड्रैस- फोटो : SHAMLI