{"_id":"5f9b16268ebc3eefa777385b","slug":"unbroken-ramayana-text-will-be-in-maharishi-valmiki-temples-shamli-news-mrt5085778165","type":"story","status":"publish","title_hn":"महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में होगा अखंड रामायण पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महर्षि वाल्मीकि मंदिरों में होगा अखंड रामायण पाठ
विज्ञापन

शामली। महर्षि वाल्मीकि जयंती को प्रदेश सरकार भव्य रूप से मनाएगी। इस अवसर पर जिले में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। वाल्मीकि मंदिरों में दीप प्रज्वलन के साथ ही श्रीराम, श्री हनुमान तथा रामायण का पाठ होगा।
डीएम जसजीत कौर ने कार्यक्रमों के संबंध में सभी अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार व जनमानस को इससे जोड़ने के लिए महर्षि वाल्मीकि से संबंधित स्थलों, मंदिरों आदि पर दीप प्रज्वलन तथा दीप दान के साथ आठ, 12 अथवा 24 घंटे का अखंड वाल्मीकि रामायण पाठ किया जाएगा। कार्यक्रमों में कोविड-19 से बचाव के लिए दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। कार्यक्रम में जन प्रतिनिधियों की भागीदारी भी कराई जाएगी। उन्होंने जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार को नोडल अधिकारी नामित किया है।
मां जगदंबा काली की मूर्ति स्थापित
जलालाबाद। महर्षि वाल्मीकि आश्रम लोहारी रोड पर वाल्मीकि समाज द्वारा मां जगदंबा काली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। मूर्ति स्थापना पंडित बलराम शर्मा ने कराई। यजमान तेजपाल पाहीवाल, गोविंद वाल्मीकि आदि रहे। हवन-यज्ञ किया गया और पूरे सप्ताह से पूजा-अर्चना चलती रही। बृहस्पतिवार को मूर्ति स्थापना के साथ भजन सत्संग का आयोजन किया गया तथा भंडारे में प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रमोद कुमार, अजय कुमार, राहुल, ओमप्रकाश, प्रेम, गोविंद राम, शिव कुमार, सुरेश आदि मौजूद रहे।