फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two youths from Kandhla beat Corona

कांधला के दो युवकों ने दी कोरोना को मात

Thu, 04 Jun 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two youths from Kandhla beat Corona
कांधला के दो युवकों ने कोरोना को मात दी
विज्ञापन

शामली। कांधला निवासी दो युवकों ने कोरोना से जंग जीत ली। दोनों युवकों के सैंपल की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर 12 दिन पहले कोविड अस्पताल में भर्ती किया गया था। दोनों की दूसरी बार लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आने पर उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। दोनों को अभी एहतियात के तौर पर होम क्वारंटीन में रहने के निर्देश दिए गए हैं।

जनपद के कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल निवासी दो युवक 14 मई को महाराष्ट्र से घर लौटे थे। इनकी जानकारी मिलने पर 20 मई को स्वास्थ्य टीम ने इनके सैंपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे थे। 23 मई को सैंपलों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने पर उन्हें कोविड अस्पताल झिंझाना में भर्ती कर उपचार शुरू किया गया था। उपचार के बाद दोनों के कोरोना के लक्षण में सुधार होने पर उनके सैँपल लेकर जांच के लिए मेरठ मेडिकल भेजे गए थे। बुधवार शाम मेरठ मेडिकल से 75 लोगों के सैंपलों की जांच रिपोर्ट आई है। सभी रिपोर्ट नेगेटिव है। इनमें कोरोना संक्रमित मिले कस्बा कांधला के दो युवकों के दूसरी बार लिए गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। बृहस्पतिवार को डीएम जसजीत कौर ने बताया कि कोविड अस्पताल में भर्ती कोरोना के दो मरीज रिकवर हो गए हैं। ये दोनों कस्बा कांधला के मोहल्ला खैल के रहने वाले हैं। मेरठ मेडिकल से इनके सैंपल की जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। दोनों युवकों को कोविड अस्पताल झिंझाना से डिस्चार्ज कर घर भेजा गया है। अभी दोनों युवक कुछ दिन तक होम क्वारंटीन में रहेंगे। डीएम ने बताया कि दो मरीजों के ठीक होने के बाद अब जनपद में कोरोना पॉजिटिव के एक्टिव केस की संख्या 11 रह गई है। जनपद में अब तक 41 केस कोरोना पॉजिटिव के मिल चुके हैं, जिनमें कोरोना संक्रमित 30 लोग स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed