फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two-two ballot boxes will be placed in the booth

बूथ में रखी जाएंगी दो-दो मतपेटियां

Sat, 04 Nov 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 04 Nov 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two-two ballot boxes will be placed in the booth
meeting - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस बार निकाय चुनाव की व्यवस्था में कुछ फेरबदल भी किया है, जिसके चलते इस बार मतदान के दौरान अध्यक्ष और सभासद पदों के मतपत्र अलग अलग पेटियों में डाले जाएंगे।
विज्ञापन


शुक्रवार को जिलाधिकारी/ जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्र विक्रम सिंह की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक हुई। डीएम ने मजिस्ट्रेटों को बताया कि नामांकन के बाद मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने में सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों की अहम जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन


पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों को समय पूर्ण प्रशिक्षण दिलाने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान कराया जाए। साथ ही मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिया कि वह समस्त मतदान केंद्रों पर औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्था जांच लें, ताकि मतदान केंद्रों पर दिव्यांग और बुजुर्गों के लिए रैंप की व्यवस्था, शौचालय, पेयजल आपूर्ति, कमरों की स्थिति और विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था भी समुचित कर ली जाए। मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर दो दिन के भीतर अपर जिलाधिकारी को रिपोर्ट सौंप दें, ताकि समय रहते व्यवस्थाओं की कमियों को ठीक कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, उन्होंने बताया कि इस बार निकाय चुनाव में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के मतपत्र हरे और नगर पंचायत अध्यक्ष पद के मतपत्र सफेद रंग के होंगे, जबकि नगर पालिका और नगर पंचायत सभासद पद के मतपत्र गुलाबी रंग के होंगे। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष और सभासद के मतपत्र अलग अलग पेटियों में डाले जाएंगे, जिसके चलते प्रत्येक मतदान बूथ पर दो-दो मतपेटियां रखवाई जाएंगी।


इसके अलावा राज्य निर्वाचन आयोग ने एसईसी कम्युनिकेशन प्लान बनाया है, जिसके तहत एंड्रायड मोबाइल फोन पर प्रत्येक मजिस्ट्रेट को एप डाउनलोड करना है, जिसके जरिये मतदान प्रक्रिया की पूरी जानकारी आयोग तक भेजी जाएगी और जिला स्तर से लेकर राज्य स्तर तक अधिकारियों से संपर्क बना रहेगा। इस दौरान एडीएम  शिव बहादुर सिंह सहित जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट मौजूद रहे। बैठक के दौरान आठ मजिस्ट्रेट गैरहाजिर रहे, जिनसे जिलाधिकारी ने जवाब तलब करने का निर्देश दिया है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed