{"_id":"61423e678ebc3e61cf7e3027","slug":"two-steps-farmers-should-be-taken-two-steps-government-will-be-removed-only-then-things-will-be-done-rajendra-malik-shamli-news-mrt5563950182","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान महापंचायत की तैयारी: आज मुजफ्फरनगर में हुई बैठक, राजेंद्र मलिक ने किसानों से किया पंचायत में पहुंचने का आह्ववान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान महापंचायत की तैयारी: आज मुजफ्फरनगर में हुई बैठक, राजेंद्र मलिक ने किसानों से किया पंचायत में पहुंचने का आह्ववान
Thu, 16 Sep 2021 06:08 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 06:08 PM IST
सार
गठवाला खाप की ओर से 26 सितंबर को होने वाली किसान महापंचायत को लेकर आज मुजफ्फरनगर में बैठक की गई। इस दौरान खाप के चौधरी राजेंद्र मलिक ने किसानों से महापंचायत में अधिक संख्या में पहुंचने का आह्ववान किया।
विज्ञापन
खाप के चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मुजफ्फरनगर में 26 सितंबर को होने वाली महापंचायत के लिए गठवाला खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक ने कई गांवों का दौरा कर ग्रामीणों को आने का न्योता दिया। राजेंद्र सिंह मलिक ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों को लेकर सरकार और किसान मूंछ का सवाल न बनाए। दो कदम किसान हटें, दो कदम सरकार हटेगी, तभी बात बनेगी। वहीं राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि महापंचायत को लेकर आज मुजफ्फरनगर में बैठक की गई, जिसमें आगे की रणनीति को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान उन्होंने किसानों से महापंचायत में शामिल होने के लिए आह्वान किया। वहीं ठाकुर पूर्ण सिंह ने भी समर्थन किया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम किसान के साथ हैं, किसानों के साथ किसी भी तरह की नाइंसाफी बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने ग्रामीणों से भारी संख्या में महापंचायत में पहुंचने की अपील की। राजेंद्र सिंह मलिक ने हाथी करौंदा, कुड़ाना और बहावड़ी गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम मुख्यमंत्री से मिल आए तो इन लोगों को दिक्कत हो गई, जबकि चार दिन पहले इनका पुत्र ही मुख्यमंत्री से मिला था। इस पर नरेश टिकैत बोले कि चौधरी साहब ये सब चलता रहता है। ऐसे कैसे तालमेल होगा। लिसाढ़ में 18 खाप के चौधरी बुलाए थे। नरेश टिकैत को जिम्मेदारी दी थी कि सभी खाप चौधरी और संगठनों से मिल लेंगे। लेकिन यही नहीं पता चला कि वह क्या चाह रहे हैं। वहीं इस मौके पर सरवीर प्रधान, देवेंद्र प्रधान, रविंद्र ठेकेदार, चौधरी राजवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: राकेश टिकैत ने ली चुटकी: कहा-वोट की खातिर देश को बांट रही भाजपा, राजनीति में अब्बाजान, चचाजान के बाद 'ताऊ' की एंट्री बाकी
विज्ञापन
थांबेदार श्याम सिंह नहीं पहुंचे
गठवाला खाप के थांबेदार श्याम सिंह अपनी खाप के चौधरी राजेंद्र सिंह मलिक की बैठक में मौजूद नहीं थे। वह पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में हुई भाकियू की महापंचायत से पहले से ही अलग राह पर हैं। उन्होंने गठवाला खाप चौधरी की नाराजगी के बाद भी खाप के लोगों को भाकियू की महापंचायत में जाने के लिए प्रेरित किया था। बड़ी संख्या में खाप के ग्रामीण महापंचायत में पहुंचे भी थे।
यह भी पढ़ें: दृश्यम फिल्म की थीम आजमाना चाहता था कातिल पति: पत्नी की बेरहमी से हत्या, फिर टुकड़े-टुकड़े कर गंगनहर में फेंकी लाश