Shamli : भटककर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं दो बहनें, जीआरपी ने परिजनों के सुपुर्द किया, जानें- पूरा मामला
Shamli News : जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जवानों को दो बच्चियां घूमती हुई मिलीं। जिन्हें थाने पर लाया गया।
विस्तार
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी की दो सगी बहनें भटककर शामली रेलवे स्टेशन पर आ पहुंचीं। जीआरपी ने परिजनों का पता लगाकर दोनों को सीडब्ल्यूसी के समक्ष पेश किया। सीडब्ल्यूसी के अधिकारियों के आदेश पर दोनों बहनों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंधू ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर जवानों को दो बच्चियां घूमती हुई मिलीं। जिन्हें थाने पर लाया गया। पूछने पर पता चला कि दोनों कुरुक्षेत्र के साधू मंडी रेलवे कॉलोनी के रहने वाले मोनू की बेटी 10 साल की कुसुम और आठ साल की रिया है।
यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी
थाना प्रभारी ने कुरुक्षेत्र पुलिस से संपर्क कर बच्चियों के परिजनों को सूचना दी। दोनों बच्चियों को मंगलवार को सीडब्ल्यूसी में पेश किया गया। बच्चियों का पिता मोनू शामली पहुंचा। सीडब्यूसी के आदेश पर दोनों को उनके पिता मोनू के सुपुर्द कर दिया। मोनू ने बताया कि भटककर दोनों सहारनपुर से होते हुए शामली आ पहुंची थी। मोनू मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता है।
यह भी पढ़ें: तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार