फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Behan-ji says exactly what is written for her to say: Chandrashekhar Azad.

बहन जी को जो लिखकर दिया जाता है, वही बोलती हैं : चंद्रशेखर आजाद

Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 29 Sep 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Behan-ji says exactly what is written for her to say: Chandrashekhar Azad.
आसपा के सम्मेलन में बोलते सांसद चंद्रशेखर आजाद। पार्टी
थानाभवन (शामली)। आसपा प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आजाद ने मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि बहन जी को जो लिखकर दिया जाता है, वह वही बोलती हैं। उन्हें अपना लिखने वाला बदल लेना चाहिए। साथ ही कहा कि वह मायावती का सम्मान करते हैं। चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि वह फिर से चुनाव मैदान में उतरने के लिए तैयार हैं और उन्हें जनता के बीच जाने में कोई संकोच नहीं है। वह लोगों के लिए काम कर रहे हैं और हमेशा करते रहेंगे। मसावी गांव में राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने मायावती की ओर से नगीना लोकसभा चुनाव को लेकर लगाए गए आरोपों पर प्रतिक्रिया दी।
विज्ञापन

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि यदि उन्हें लगता है कि भाजपा की साजिश के तहत उन्हें चुनाव जिताया गया है तो वह प्रधानमंत्री से लोकसभा भंग करने की मांग करें। उन्होंने कहा कि वह खुद ईवीएम के खिलाफ हैं। यदि मायावती को चुनाव में गड़बड़ी का संदेह है तो इसकी जांच कराई जानी चाहिए। मायावती ने ही पूर्व में खुद भी भाजपा से मिलकर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि वह मायावती के खिलाफ व्यक्तिगत टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। कहा कि मायावती ने दो बार उन्हें पार्टी से निकाला। अब हमारी पार्टी पूरे देश में फैल रही है और हर किसी का सम्मान हमें मिल रहा है। वह डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ा रहे हैं। चुनाव आयुक्त पर लगे आरोपों को लेकर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि चुनाव आयुक्त को खुद अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई देनी चाहिए।
विज्ञापन


साढ़े नौ साल में सरकार ने सिर्फ बातें कीं, दिया कुछ नहीं : चंद्रशेखर आजाद

थानाभवन। मसावी के राजकीय इंटर कॉलेज में सोमवार को आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) का विशाल बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन में चंद्रशेखर आजाद ने सरकार पर निशाना साधते हुए पेपर लीक, बेरोजगारी, अग्निवीर योजना, जर्जर स्कूलों और बदहाल सरकारी अस्पतालों का मुद्दा उठाया। कहा कि साढ़े नौ साल में भाजपा सरकार ने सिर्फ बातें कीं, दिया कुछ नहीं। उन्होंने कहा कि युवा डिग्रियां लेकर रोजगार के लिए भटक रहे हैं। किसान, नौजवान, पंचायत सहायक और रोजगार सेवक समेत विभिन्न वर्ग अपनी समस्याओं को लेकर परेशान हैं। संचालन प्रभात भारती व निट्टू सिंह ने किया। आसपा प्रमुख ने आगामी विधानसभा चुनाव में थानाभवन विधानसभा सीट से सम्मेलन के आयोजक रहे राव मौसम अली को जिताने की अपील की। जिलाध्यक्ष मास्टर प्रदीप, शौर्य आंबेडकर, राजकुमार सैनी, निट्टू सिंह, श्रीकांत, हर्ष सैनी, कुलदीप (पूर्व जिलाध्यक्ष), शिवांश, नरेश प्रधान आदि मौजूद रहे।

आसपा के सम्मेलन में बोलते सांसद चंद्रशेखर आजाद। पार्टी

आसपा के सम्मेलन में बोलते सांसद चंद्रशेखर आजाद। पार्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed