तलाकशुदा महिला की आपबीती: निकाह के झांसे में फंसाया, फिर होटल में लूटी आबरू, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई गुहार
Meerut News : निकाह के झांसे में फंसाकर युवक ने तलाकशुदा महिला के साथ होटल में दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वहीं, पीड़िता ने एसएसपी को आपबीती बताई और कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विस्तार
बुलंदशहर की रहने वाली एक तलाकशुदा महिला ने निकाह का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। उसके मुताबिक, मेरठ के किठौर में बुलाने के बाद गढ़मुक्तेश्वर निवासी दो युवकों ने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यहां एसएसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
पुलिस के मुताबिक, बुलंदशहर के सिकंदराबाद थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि उसका पति से तलाक हो चुका है। फिलहाल वह मायके में रह रही है। कुछ दिन पहले उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को गढ़मुक्तेश्वर का निवासी तालिब बताया। उसने महिला के साथ निकाह की इच्छा जाहिर की।
इसके बाद तालिब के बुलाने पर महिला दो नवंबर को उससे मिलने के लिए किठौर में आई थी। तालिब ने उसे पसंद करने की बात कही। अगले दिन युवक ने अपनी बहन से मिलवाने की बात कही। फिर युवक और उसका साथी बाइक से महिला को राधना रोड पर ले गए।
यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर दोस्ती, फिर शादी तक पहुंचा प्यार, अब वैवाहिक जीवन में आया ऐसा मोड़, हर कोई हैरान
आरोप है कि जंगल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इसके बाद आरोपी उसे डरा-धमकाकर एक होटल में ले गए। वहां भी दुष्कर्म किया गया। इसके बाद धमकी देकर उसे भगा दिया गया। महिला का आरोप है कि दोनों आरोपी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढ़ें: UP: क्यों हुआ मनीषा का मर्डर? ये है शातिर भाभी का सच, भाई के दिमाग में था बड़ा लालच, होश उड़ा देगी पूरी कहानी