फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Ankit Balyan Murder Case: Attachment Notices Pasted at Homes of Three Wanted Accused

अंकित बालियान हत्याकांड: एक-एक लाख के इनामी तीन वांछित आरोपियों के घर कुर्की नोटिस चस्पा

Tue, 29 Sep 2026 12:33 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 29 Sep 2026 12:33 PM IST
सार

शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में वांछित तीन आरोपियों के घर पुलिस ने न्यायालय की अनुमति से कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम है।

विज्ञापन
Ankit Balyan Murder Case: Attachment Notices Pasted at Homes of Three Wanted Accused
अंकित बालियान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

 शामली में हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हत्याकांड में वांछित चल रहे एक-एक लाख रुपये के इनामी तीन आरोपियों के घरों पर पुलिस ने न्यायालय की अनुमति लेकर कुर्की नोटिस चस्पा किए हैं। पुलिस का कहना है कि इसके बाद भी आरोपी गिरफ्तार नहीं होते या न्यायालय में पेश नहीं होते तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


तीन आरोपियों पर एक-एक लाख का इनाम
बाबरी क्षेत्र के गांव बंतीखेड़ा निवासी हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त को शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी। मामले में अंकित के पिता सतबीर फौजी की तहरीर पर शहर कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


हत्याकांड में करनाल निवासी सत्यम कादियान और आर्यन संधु तथा राहुल उर्फ भोलू निवासी शाहपुरिया, मुरथल, सोनीपत वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Ankit Balyan Murder Case: Attachment Notices Pasted at Homes of Three Wanted Accused
हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान - फोटो : अमर उजाला

मुठभेड़ में मारे गए थे दो शूटर
घटना के पांच दिन बाद 31 अगस्त की सुबह कैराना रोड पर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में दो शूटर सुमित और मोहित मारे गए थे। दोनों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। इसके बाद भी हत्याकांड में वांछित तीन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आए हैं। पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

अब कुर्की की कार्रवाई की तैयारी
शहर कोतवाली प्रभारी एवं विवेचक धर्मेंद्र गौतम ने बताया कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर न्यायालय की अनुमति से तीनों के घरों पर कुर्की नोटिस चस्पा किए गए हैं। पुलिस के अनुसार नोटिस के बाद भी यदि आरोपी गिरफ्तार नहीं होते या न्यायालय में पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed