दर्दनाक: हाई टेंशन लाइन से टकराई ट्रैक्टर-ट्रॉली, दो लोगों की मौत, परिवार के सामने आया रोटी का संकट
Shamli News : करनाल में एक दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दोनों के परिवारों के सामने रोटी का संकट आ गया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करनाल के एक चकदा गांव में ट्रैक्टर-ट्रॉली हाई टेंशन लाइन से टकरा गई, जिससे ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट दौड़ गया। करंट लगने से ट्रॉली में भूसा भर कर ले जा रहे दो मजदूर की मौत हो गई। मजदूरों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
बुधवार देर रात 10 बजे शफाकत (35) पुत्र याकूब निवासी ग्राम बूंटा थाना गढ़ीपुख्ता और मुस्तकीम (30) पुत्र मंगता निवासी ग्राम खेड़ी खुशनाम भूसा लेने के लिए ग्राम चकदा थाना निसंग जिला करनाल हरियाणा लेने गए थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली में भूसा भर के चले तो सफाकत और मुस्तकीम दोनों ही ट्रॉली पर बैठे हुए थे। चकदा गांव के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली विद्युत हाई टेंशन तारों से जा टकराई, जिससे तारों में जोरदार धमाका हुआ। धमाका होने के बाद दोनों आनन-फानन ट्रॉली से कूदे तो ट्रॉली के पहियों के नीचे दब जाने से मुस्तकीम की मौके पर मौत हो गई।
वहीं, शफाकत भी ट्रॉली में करंट उतर जाने से झुलस कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे करनाल के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। दो मजदूरों की मौत की खबर सुनकर गांव में शौक की लहर दौड़ पड़ी और परिवार में कोहराम मच गया। दोनों शवों का दोपहर तक पोस्टमार्टम करनाल में कराया गया। पोस्टमार्टम के बाद दोनों शवों को गांवों में लाया गया, जहां पर दोनों के शवों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।
यह भी पढ़ें: सियासत: भाजपा ने वेस्ट UP की चार सीटों पर नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार, दावेदार हो रहे बेकरार
अब कौन करेगा परिवार का पालन पोषण
शफाकत के परिवार में पत्नी के अलावा चार बच्चे हैं। शफाकत ही मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। अब परिवार के सामने दो वक्त की रोटी का संकट आ खड़ा है। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है। इसके अलावा मुस्तकीम के परिवार में पत्नी के अलावा तीन बेटे और दो बेटी हैं। मुस्तकीम ही परिवार का पालन पोषण कर रहा था। अब मुस्तकीम के परिवार के सामने भी दो वक्त की रोटी का संकट आ गया है।
यह भी पढ़ें: अपनों से किनारा गैरों का सहारा: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर असमंजस में बसपा