फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BJP did not open its cards on four seats of West UP, suspense continues on Four seats

सियासत: भाजपा ने वेस्ट UP की चार सीटों पर नहीं खोले पत्ते, सस्पेंस बरकरार, दावेदार हो रहे बेकरार

Thu, 14 Mar 2024 02:21 PM IST
Dimple Sirohi सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ
सचिन त्यागी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 02:21 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच पश्चिमी यूपी की चार सीटों पर प्रत्याशियों के नामों को लेकर अटकलों का दौर जारी है। टिकट के लिए कई दावेदार जोर आजमाइश में लगे हैं। भाजपा ने चार सीटों पर अभी संशय बरकरार रखा है।

विज्ञापन
BJP did not open its cards on four seats of West UP, suspense continues on Four seats
जयंत चौधरी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कहते हैं कि सियासत ऐसा अजीबोगरीब खेल है कि जिसमें कई चालों को खुद से भी छिपाकर चलना पड़ता है। टिकट वितरण को लेकर भाजपा में यही स्थिति बनी हुई है। मसलन, चुनावी बिसात पर मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद में पार्टी ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं।

विज्ञापन


इन सीटों पर कयास और अटकलों का दौर जारी है। नए नामों की चर्चा सुबह के फूल की तरह दिनभर खिलखिलाती है और शाम को मुरझा जाती है। उधर, भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को दूसरी सूची जारी कर दी। इस सूची में उत्तर प्रदेश को शामिल नहीं किया गया है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में चार होल्ड सीटों पर दावेदारों की धड़कन बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU का दिल्ली कूच: रामलीला मैदान के लिए कार्यकर्ता रवाना, मेरठ में टोल फ्री कराया, राकेश टिकैत ने कही ये बात

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा पहली सूची में पश्चिम उत्तर प्रदेश की 14 में से 8 सीटों के प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। बागपत से भाजपा-रालोद गठबंधन से डॉ. राजकुमार सांगवान और बिजनौर से चंदन चौहान प्रत्याशी घोषित किए जा चुके हैं। अब मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के प्रत्याशी घोषित होने हैं।

मुरादाबाद और सहारनपुर भाजपा की हारी हुई सीटें हैं। मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल तीन बार के सांसद हैं। गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह दो बार फतह हासिल कर चुके हैं। दोनों के ही नाम पहली सूची में शामिल नहीं होने के कारण टिकट बदलने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

गाजियाबाद-मेरठ सीट पर अभी मंथन   
पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बात करें तो जाट, गुर्जर, ब्राह्मण, दलित और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के नाम घोषित किए जा चुके हैं। मुजफ्फरनगर से संजीव बालियान जाट, कैराना से प्रदीप चौधरी और अमरोहा से गुर्जर, गौतमबुद्धनगर से महेश शर्मा को टिकट देकर भाजपा ने तीनों बिरादरी का कोटा पूरा कर दिया है। दलित और पिछड़ा वर्ग का कोटा भी पूरा हो गया है। अब राजपूत और वैश्य समाज के उम्मीदवारों पर ही निर्णय होना है।

अगर गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह की जगह किसी दूसरे राजपूत प्रत्याशी को लाया जाएगा तो मेरठ से वैश्य बिरादरी से ही उम्मीदवार घोषित किया जा सकता है। मेरठ से इस बार तीसरी बार के विधायक अमित अग्रवाल की मजबूत दावेदारी है। उपभोक्ता सहकारी संघ के अध्यक्ष संजीव गोयल सिक्का भी लाइन में हैं। महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन ऋतुराज और व्यापारी नेता विनीत अग्रवाल शारदा और हापुड़ से विकास अग्रवाल की भी मजबूत दावेदारी है।

बाहरी प्रत्याशी के पक्ष में नहीं मेरठ के लोग  
पीयूष गोयल के मुंबई से टिकट फाइनल होने के बाद मेरठ से उनके चुनाव लड़ने की चर्चाओं पर  विराम लग गया है। हालांकि अभी भी अटकलें हैं कि भाजपा मेरठ से बाहरी प्रत्याशी को भी ला सकती है, लेकिन मेरठ के लोग बाहरी प्रत्याशी के पक्ष में नहीं हैं। जिम्मेदार  लोग पार्टी के नेताओं से साफ कह चुके हैं कि बाहरी प्रत्याशी को लाया गया तो उसका बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।

सपा में कल फिर से होगा प्रत्याशी के नाम पर मंथन
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के टिकट पर समाजवादी पार्टी 15 मार्च को लखनऊ में फिर से मंथन करेगी। इस बार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मेरठ के 50 से 60 लोग मिलेंगे। इसके बाद तय किया जाएगा कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा से सपा के सिंबल पर कौन लड़ेगा। मंगलवार को भी टिकट को लेकर सपाइयों में मंथन हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed