फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Meerut-Saharanpur constituency MLC elections for teachers and graduates today

Shamli News: मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव आज

Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Fri, 23 Oct 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Meerut-Saharanpur constituency MLC elections for teachers and graduates today
चुनाव के लिए कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना करते अधिकारी। संवाद - फोटो : Archive
शामली। मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक और स्नातक एमएलसी सीटों के लिए आज मतदान होगा। जिले में दोनों सीटों के लिए कुल 6,205 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। जिले के पांच मतदान केंद्रों पर 16 बूथ बनाए गए हैं। मतदान सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक होगा। बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। रवाना होने से पहले अपर जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने मतदानकर्मियों को प्रशिक्षण दिया और चुनाव ड्यूटी में किसी तरह की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम सत्येंद्र कुमार ने बताया कि शिक्षक सीट पर 1,619 और स्नातक सीट पर 4,586 मतदाता वोट डालेंगे। शामली के वीवी इंटर कॉलेज, थानाभवन के किसान इंटर कॉलेज, विकास खंड ऊन, विकास खंड कैराना और नगर पालिका कांधला में मतदान कराया जाएगा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर जिले को तीन जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया है।
विज्ञापन


एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 300 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिसकर्मी मतदान प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहेंगे। डीएम आलोक यादव ने मतदान कर्मियों को निर्देश दिए हैं कि चुनाव प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। सभी कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी गंभीरता से निभाएं और निर्धारित समय पर मतदान शुरू कराना सुनिश्चित करें। प्रशासन की ओर से मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



शराब की दुकानें रहेंगी बंद

मेरठ-सहारनपुर खंड शिक्षक एमएलसी चुनाव के मतदान के मद्देनजर डीएम आलोक यादव के निर्देश पर जिले में देशी शराब, कंपोजिट और मॉडल शॉप, भांग की फुटकर दुकानों सहित मदिरा की बिक्री और आपूर्ति बंद रहेगी।
कंट्रोल रूम स्थापित, हेल्पलाइन नंबर जारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। चुनाव से संबंधित किसी समस्या या जानकारी के लिए 01398-270078 पर संपर्क किया जा सकता है।

यह प्रत्याशी है चुनाव मैदान में
भाजपा ने शिक्षक सीट पर श्रीचंद शर्मा और स्नातक सीट पर दिनेश गोयल को प्रत्याशी बनाया है। सपा की ओर से शिक्षक सीट पर नितिन कुमार तोमर और स्नातक सीट पर प्रमेन्द्र सिंह भाटी चुनाव मैदान में हैं। शिक्षक सीट पर निर्दलीय प्रत्याशियों में कुलदीप मलिक, तनुज गंभीर, पंकज कुमार, बाकिर हुसैन, स्वराज पाल, सुशील, डॉ. सुशील कुमार पुंडीर और हरकेश सिंह शामिल हैं।

चुनाव के लिए कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना करते अधिकारी। संवाद

चुनाव के लिए कलक्ट्रेट से पोलिंग पार्टियों को रवाना करते अधिकारी। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed