फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   BSP in confusion regarding candidate for Meerut-Hapur Lok Sabha seat

अपनों से किनारा गैरों का सहारा: मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी को लेकर असमंजस में बसपा

Thu, 14 Mar 2024 12:55 PM IST
Dimple Sirohi राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ
राजकुमार सैनी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Mar 2024 12:55 PM IST
सार

लोकसभा चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है। पश्चिमी यूपी में सियासी हलचल तेज होती जा रही है। वहीं मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर प्रत्याशी की घोषणा को लेकर सियासी दल असमंजस में हैं।

विज्ञापन
BSP in confusion regarding candidate for Meerut-Hapur Lok Sabha seat
बसपा सुप्रीमो मायावती - फोटो : amar ujala

विस्तार

बसपा हाईकमान मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी को लेकर असमंजस के दौर से गुजर रही है। बताया जा रहा है कि बसपा अपने पुराने कार्यकर्ताओं पर दांव लगाने के मूड में नहीं है, जबकि बसपा में कई ऐसे पुराने नेता हैं जो गैरबसपाई प्रत्याशियों से अधिक मजबूत बताए जाते हैं।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह तक गैरबसपाई बदर अली का टिकट फाइनल बताया गया था। वह विवादों में आए तो टिकट पर ब्रेक लग गया। इसके बाद बसपा नेताओं ने नए प्रत्याशी की तलाश शुरू कर दी। बसपाई अब शास्त्रीनगर निवासी एक त्यागी को प्रत्याशी बनाने की जद्दोजहद में लगे हैं। बताया जा रहा है कि त्यागी का भी बसपा से कोई नाता नहीं रहा है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: BKU का दिल्ली कूच: वेस्ट यूपी से निजी वाहनों व ट्रेनों से कार्यकर्ता रवाना, हाईवे पर हंगामा, टोल फ्री कराया

विज्ञापन
विज्ञापन

नई सोशल इंजीनियरिंग से जीत का दावा ठोक रही बसपा
पूर्व में बसपा दलित-मुस्लिम समीकरण के साथ चुनाव में अच्छे परिणाम लाती रही है। मेरठ लोकसभा सीट पर मुस्लिम-दलित मतदाताओं की संख्या लगभग साढ़े आठ लाख है। त्यागी समाज के मतदाताओं की संख्या भी ठीक-ठाक है।

इस बार नई सोशल इंजीनियरिंग के साथ बसपा चुनाव मैदान में जीत का दावा ठोक रही है। मेरठ में शास्त्रीनगर निवासी एक त्यागी को मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी बनाने की तैयारी में जुटी है। बुधवार को बसपाई दिन भर त्यागी के संस्थान पर डेरा डाले रहे। हालांकि देर रात्रि तक प्रत्याशी का चयन नहीं हो पाया।

दलित-मुस्लिम समीकरण का मिलता रहा है लाभ
बता दें कि पिछले 2019 के चुनाव में दलित-मुस्लिम समीकरण का जादू चला था। बसपा से प्रत्याशी रहे हाजी याकूब कुरैशी को 581455 लाख वोट मिले थे। मतगणना के दौरान अंत में जाकर सांसद राजेन्द्र अग्रवाल से मात्र 4709 मतों से हारे थे।

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर दलित और मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग साढ़े आठ लाख बतायी जा रही है। बसपा का कोर वोटर दलित भी मुस्लिमों के साथ खड़ा हो जाता है। इस समीकरण से बसपा पूर्व में लोकसभा चुनाव ही नहीं बल्कि विधानसभा चुनावों में भी परचम लहराती रही है।

मुस्लिम-दलित, ओबीसी समीकरण ने बसपा को अयूब अंसारी, शाहिद अखलाक, सुनीता वर्मा महापौर दिए। खरखौदा, हस्तिनापुर, सरधना, सिवालखास विधानसभा सीटों से विधायक बने। बसपा के पास पहले शाहिद अखलाक परिवार और हाजी याकूब परिवार जैसे दिग्गज मुसलमान नेता होते थे।

अब बसपा से इन नेताओं ने पूरी तरह दूरी बना ली है। याकूब कुरैशी ने तो भविष्य में चुनाव न लड़ने का एलान कर दिया है। मुस्लिमों में कुरैशी के बाद सैफी, अंसारी मतदाता बड़ी संख्या में आते हैं। बसपा के पास अभी भी    सैफी और अंसारी समाज से पुराने नेता एवं कार्यकर्ता हैं। बसपा के पास गुर्जर नेता भी हैं।

 मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट से बसपा प्रत्याशी के नाम को लेकर जब जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह पाल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि त्यागी को प्रत्याशी बनाए जाने की तैयारी है। जो भी प्रत्याशी होगा उसके नाम की घोषणा 17 मार्च तक हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed