फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two people died, two injured in road accidents

Shamli News: सड़क हादसों में दो लोगों की मौत, दो घायल

Mon, 16 Sep 2024 12:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Mon, 16 Sep 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Two people died, two injured in road accidents
गागलहेड़ी में सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त हुई थार। संवाद
देवबंद/गागलहेड़ी (सहारनपुर)। जिले में सड़क हादसों में दो लोगों की जान चली गई, जबकि दो घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। यह दोनों हादसे देवबंद और गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में हुए। मृतक मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन

पहला हादसा देवबंद थाना क्षेत्र में देहरादून-मुजफ्फरनगर राज्य राजमार्ग पर हरियाणा रोडवेज बस से हुआ। मुजफ्फरनगर के थाना कोतवाली बामनहेड़ी निवासी अभिषेक पुत्र हरेंद्र सिंह (32) बाइक से सहारनपुर रिश्तेदारी में गया था। रविवार को वह लौट रहा था। जब वह कचहरी के सामने पिलर नंबर तीन के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही हरियाणा डिपो की रोडवेज बस ने उसे चपेट में ले लिया। बस के पहिये में बुरी तरह कुचले जाने के कारण अभिषेक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि मोबाइल फोन से मिले नंबर पर परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

दूसरा हादसा गागलहेड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। देहरादून रोड पर हिंडन पुल के पास रविवार सुबह छह बजे सड़क किनारे एक टाटा मैजिक खड़ा था। चालक पप्पू त्यागी (55) पुत्र रामपाल त्यागी निवासी बड़कली थाना कोतवाली मुजफ्फरनगर अपने वाहन के पीछे खड़ा था। तभी पीछे से आई तेज रफ्तार थार कार ने उसमें टक्कर मार दी। थार और मैजिक के बीच फंसने से पप्पू की मौके पर मौत हो गई, जबकि पास ही खड़े अनिल कुमार पुत्र जयप्रकाश निवासी बहादराबाद जिला हरिद्वार तथा दीपक कुमार पुत्र महेश निवासी गढ़मुक्तेश्वर गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नशे में था थार कार चालक
गागलहेड़ी पुलिस के मुताबिक थार कार चालक नशे में था। जिसके चलते कार अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। पुलिस ने थार कार को कब्जे में लेते हुए चालक को भी हिरासत में ले लिया। मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

गलत दिशा में चला रहा था बाइक
देवबंद पुलिस का कहना है कि बाइक सवार ने हेलमेट भी नहीं लगा रखा था और वह बाइक को गलत दिशा में चला रहा था जिसकी वजह से बाइक रोडवेज बस की चपेट में आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed