फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two more corona infected found in the district

जिले में कोरोना के दो और संक्रमित मिले

Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two more corona infected found in the district
जिले में कोरोना के दो और संक्रमित मिले
विज्ञापन

शामली। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार पांव पसारता जा रहा है। मंगलवार को सैंपल की आरटीपीसीआर जांच में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। कोरोना का एक मरीज ठीक हुआ है। जिले में अब सक्रिय केस की संख्या चार रह गई है।

जिले में कोरोना के जो मरीज मिल रहे हैं, उनमें खांसी, नजला, जुकाम जैसे लक्षण हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से रेंडम सैंपल लिए जा रहे हैं। सैंपल की आरटीपीसीआर जांच में दो लोग और कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन्हें मिलाकर 29 अप्रैल से अब तक आठ लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, हालांकि ठीक भी जल्दी हो रहे हैं। कोरोना का एक मरीज ठीक होने के बाद अब जिले में सक्रिय केस की संख्या चार रह गई है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि कोरोना के दो केस और मिले हैं और एक ठीक हुआ है। सभी कोरोना संक्रमितों को होम आइसोलेट किया गया है। किसी में कोई गंभीर लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बरतने की जरूरत है। लोगों को कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस और बार-बार साबुन या सैनिटाइजर से हाथ साफ करते रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed