फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two miscreants dashed in encounter, one shot dead

पुलिस ने मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, एक बदमाश गोली लगने से हुआ घायल

Sun, 07 Jul 2019 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants dashed in encounter, one shot dead
मुठभेड़ में दो बदमाश दबोचे, एक को गोली लगी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। क्षेत्र में खुरगान-मलकपुर मार्ग पर शनिवार की देर रात बाइक लूटकर भाग रहे बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस ने दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई बाइक के साथ ही तमंचा और चाकू बरामद किया। पुलिस ने घायल बदमाश का उपचार कराने के बाद उसका चालान कर दिया।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक यशपाल धामा ने बताया कि शनिवार रात पुलिस टीम आपरेशन चक्रव्यूह के तहत क्षेत्र में गश्त कर रही थी। उसी समय इस्सोपुर खुरगान निवासी इसरार ने दो बदमाशों द्वारा बाइक लूट लिए जाने की सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने देर रात करीब पौने दो बजे खुरगान-मलकपुर मार्ग पर बदमाशों की घेराबंदी की, जिस पर बदमाश बाइक छोड़कर जंगल की ओर फायरिंग करते हुए फरार होने लगे। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने बदमाश को वहीं दबोच लिया। इसके बाद मौके से फरार दूसरे बदमाश की तलाश में कांबिंग की। कांबिंग के दौरान दूसरा बदमाश भी पकड़ा गया। पुलिस ने बदमाश को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल बदमाश का नाम शेरखान, निवासी मोहल्ला इमामबाड़ा कैराना है, जबकि दूसरा बदमाश सोनू निवासी मोहल्ला पीरजादगान कैराना है। आरोपियों के पास से एक तमंचा 315 बोर मय एक कारतूस, एक खोखा, एक चाकू और लूटी गई बाइक बरामद की गई है। कोतवाल ने बताया कि बदमाशों के खिलाफ पीड़ित की तरफ से बाइक लूट का और पुलिस की तरफ से मुठभेड़ और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज किए गए हैं। आरोपियों का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। दोनों आरोपियों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed