{"_id":"61803949628f3a6573296b72","slug":"two-miscreants-arrested-in-police-encounter-shamli-news-mrt5632877147","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबरी। क्षेत्र में बुटराड़ा-लोई नहर मार्ग पर रविवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस रात करीब साढ़े नौ बजे नहर मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान कंजरहेड़ी पुल के पास दो व्यक्ति बाइक के साथ खड़े नजर आए। बाबरी पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायर झोंक दिया। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बचे। घेराबंदी करते हुए दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से तमंचा, चाकू बरामद किया गया। पुलिस ने उनके नाम बिजेंद्र, सोनू निवासी गांव भाजू बताया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया। आरोपी बिजेंद्र शामली के एक प्राइवेट स्कूल बस का चालक बताया गया है। बाबरी थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों बदमाश किसी लूट की घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे थे।
पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान
जलालाबाद। चौकी प्रभारी ने सोमवार शाम में हाईवे मार्ग पर दोपहिया, चार पहिया वाहनों की चेकिंग की। संदिग्ध वाहनों की तलाशी भी ली गई। रात में त्योहारों के मद्देनजर स्थानीय पुलिस बल को साथ लेकर कस्बे में बंबा चौक, खरादियां चौक, कटहरा बाजार, निरागरान चौक, मोती बाजार, कुरैशी चौक सहित कस्बे में पैदल मार्च किया। नगरवासियों से शांतिपूर्वक त्योहार मनाने की अपील की। संवाद