shamli: कैराना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत, नहीं पहना था हेलमेट
उत्तर प्रदेश के कैराना में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। हादसे के वक्त दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कैराना में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों युवक हेलमेट नहीं पहने हुए थे।हादसा दोपहर के समय झिंझाना रोड पर गांव भूरा और पावटी कलां के बीच हुआ। बाइक सवार 27 वर्षीय राशिद और 20 वर्षीय नाजिम पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गए।
यह भी पढ़ें: Meerut Weather: सुबह से चिलचिलाती धूप.., मौसम ने फिर बदली करवट! अगले दो दिन आंधी-बूंदाबांदी के आसार
राशिद कैराना के मवी तिमाली गांव का रहने वाला था, जबकि नाजिम झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव मंगलोरा का निवासी था। दोनों रिश्ते में मौसी-भांजा थे।
राशिद और नाजिम हरियाणा के पानीपत में राज मिस्त्री का काम करते थे और किसी काम से झिंझाना जा रहे थे। रास्ते में कार की टक्कर से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। मृतक राशिद के चार छोटे बच्चे हैं। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।