फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two killed in the accident, relatives planted

हादसों में दो की मौत, परिजनों ने लगाया जाम 

Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली Updated Tue, 23 Jan 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Two killed in the accident, relatives planted
सड़क पर शव रख कर जाम लगाते पुरमाफी गांव के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
शामली के झिंझाना में  मेरठ-करनाल हाईवे पर सोमवार की सुबह खराब खड़े ट्रक में पीछे से दूसरा ट्रक जा घुसा। हादसे में चालक की मौत हो गई, जबकि परिचालक घायल हो गया। उधर, शाम को बाइक सवार दंपति की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के समय पर नहीं पहुंचे पर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस पर गुस्साए लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव को ऊन-झिंझाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। पुलिस के आश्वासन मिलने पर ग्रामीणों ने जाम खोला।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह करनाल हाईवे स्थित काठा नदी से पहले सड़क किनारे रोड़ी से भरा ट्रक खराब होने के कारण सड़क किनारे खड़ा हुआ था। सुबह करीब छह बजे करनाल की ओर से तेज गति से आए रोड़ी से भरे दूसरे ट्रक को कोहरे के चलते हाईवे पर खड़ा ट्रक नहीं दिखाई दिया और वह पीछे से ट्रक में जा घुसा। ओवरलोड़ ट्रक होने ट्रक की बाडी अंदर धंस गई और उसमें बैठे चालक-परिचालक फंस गए। हादसे में ट्रक चालक शमसेर निवासी गांव रोटन की मौके पर मौत हो गई, जबकि परिचालक फरमान निवासी गांव रोटन गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व एंबुलेंस ने दोनों को ट्रक से बाहर निकालना चाहा, लेकिन सफलता नहीं मिली। जेसीबी मशीन बुलवाई गई तीन घंटे की मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक शमसेर की मौत हो चुकी थी। घायल फरमान को पहले शामली फिर मेरठ रेफर कर दिया गया। मामले में मृतक के चाचा हनीफ निवासी रोटन ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


उधर, दूसरी घटना सोमवार दोपहर तीन बजे की है। ऊन रोड पर गांव रंगाना के पास दिन के लगभग तीन बजे बाइक पर आ रहे संदीप व उसकी पत्नी ईश्वरी को ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मार दी। हादसे में संदीप की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने संदीप के शव व उसकी घायल पत्नी को झिंझाना सीएचसी पर भिजवाया। करीब दो घंटे बाद तक भी पुलिस के वहां नहीं पहुंचने पर परिजनों व ग्रामीणों हंगामा कर दिया। मामले की शिकायत एसपी डाक्टर अजयपाल शर्मा को की गई, तब जाकर झिंझाना पुलिस मौके पर पहुंची। इस पर गुस्साए लोगों ने एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और शव को ऊन-झिंझाना मार्ग पर रखकर जाम लगा दिया। बाद में दरोगा अवधेश शर्मा के समझाने पर लोगों ने जाम को खोलकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाने दिया। मृतक की पत्नी ईश्वरी ने गांव रंगाना निवासी ट्रेक्टर चालक के खलिाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाइकों की भिड़ंत
थानाभवन। कैराना-झिंझाना मार्ग पर शाम के लगभग सात बजे दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक सवार तासीम घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से बाइक लेकर फरार हो गया। एंबुलेंस के माध्यम से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed