{"_id":"5f2c469a8ebc3e3cbf1ffbff","slug":"two-including-drug-dealer-died-in-suspicious-circumstances-shamli-news-mrt494983863","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में दवा विक्रेता सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दवा विक्रेता सहित दो की मौत
विज्ञापन

शामली। दवा विक्रेता सहित दो लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। स्टोर संचालक का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया, जबकि दूसरे युवक के शव का परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना अंतिम संस्कार कर दिया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लिलौन में बुधवार शाम को दवा विक्रेता नीरज (37) की अचानक तबियत बिगड़ गई। परिजन उसे लेकर शामली में कैराना रोड स्थित नर्सिंग होम पहुंचे। वहां उपचार के दौरान स्टोर संचालक की मौत हो गई। परिजन शव को एंबुलेंस में लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। परिजनों ने पुलिस को बताया कि मृतक गांव में किराये की दुकान में मेडिकल स्टोर चलाता था। लॉकडाउन में आर्थिक स्थिति खराब होने पर कुछ माह का दुकान का किराया नहीं दे पाया था। आरोप है कि किरायेदारी को लेकर दुकान मालिक के रिश्तेदार आदि ने गाली गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की और दुकान से बाहर निकालकर अपना ताला लगा दिया। परिजनों का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते नीरज ने जहरीला पदार्थ खा लिया। कार्यवाहक कोतवाली प्रभारी सत्यनारायण दहिया ने बताया कि स्टोर संचालक के शव को पोस्टमार्टम को भेजा गया है। परिजनों ने किरायेदारी के विवाद को लेकर मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा जहर खाना बताया है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। अभी कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है। उधर, आदर्श मंडी थानाक्षेत्र के कस्बा बनत निवासी युवक की रात में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सुबह युवक की मौत की सूचना मिलने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। कस्बे में युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की चर्चा है। पुलिस ने मामले की जानकारी होने से इंकार किया है।