{"_id":"5a05f1f14f1c1b8d698baa95","slug":"two-died-in-road-accident-revel","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में दो की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
Updated Sat, 11 Nov 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
accident
- फोटो : graphic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झिंझाना। कोहरे के कारण दो स्थानों पर हुए सड़क हादसे में झिंझाना क्षेत्र के दो लोगों की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह करीब छह बजे गांव उदपुर निवासी रोहताश (40) करनाल से प्राइवेट कंपनी से ड्यूटी से अपनी बाइक पर लौट रहा था।
यूपी-हरियाणा बार्डर पर हरियाणा पुलिस के चेक पोस्ट के पास कोहरा अधिक होने के चलते ट्रक चालक ने उसे कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। हरियाणा के थाना मधुबन पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया है।
मृतक के पिता मांगेराम ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मधुबन थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। दूसरी घटना करनाल हाईवे पर गांव मन्नूगढ की है। सतपाल (50) सुबह घर से जंगल के लिये जा रहा था।
विज्ञापन
करनाल हाईवे पर ट्रक ने उसे कुचल दिया। ग्रामीण एकत्र हुए तो ट्रक चालक फरार हो गया। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। हादसे घने कोहरे के कारण हु़ए।