फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two brothers drowned while bathing in Yamuna, search continues

यमुना में नहाते समय दो भाई डूबे, तलाश जारी

Mon, 17 Oct 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Oct 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two brothers drowned while bathing in Yamuna, search continues
बिडौली मौके पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
यमुना में नहाते समय दो भाई डूबे, तलाश जारी
विज्ञापन

झिंझाना (शामली)। बिडौली दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने आए दो सगे भाई यमुना नदी में स्नान करते समय डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और गोताखोर यमुना में डूबे दोनों युवकों की तलाश कर रही है। युवकों के डूबने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना है।
हरियाणा जनपद कुरुक्षेत्र के लाड़वा निवासी अश्वनी शर्मा अपने दो पुत्रों दीपक (24) व प्रशांत (22) के साथ बिडौली सादात दरगाह पर प्रसाद चढ़ाने आए थे। बिडौली पहुंचने पर प्रसाद चढ़ाने से पहले हरियाणी की तरफ वह यमुना नदी में स्नान करने के लिए चले गए। नहाते समय दीपक व प्रशांत यमुना नदी में डूब गए। इसके बाद अश्वनी शर्मा के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस की दी। इसके बाद बिडौली चौकी प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोर को बुलाकर दोनो भाइयों की तलाश कराई जा रही है। दोनों भाइयों के डूबने से पिता अश्वनी शर्मा व मां की हालत खराब है, उनका रो-रोकर बुरा हाल बना है। बिडौली चौकी प्रभारी ने बताया यमुना में स्नान करने आए हरियाणा निवासी दो सगे भाई दीपक व प्रशांत डूब गए हैं। जिनकी गोताखोरों की मदद से तलाश की जा रही। घटनास्थल हरियाणा का है जिसकी सूचना हरियाणा पुलिस को भी दी गई है।
विज्ञापन

---
हादसे में बाइक सवार दो घायल
झिंझाना। करनाल (हरियाणा) के गांव श्यामगढ़ निवासी गुलाब सिंह अपने दोस्तों पवन व गोविंदा के साथ बाइक द्वारा शामली जा रहे थे। मेरठ करनाल हाईवे के गांव टपराना पहुंचे तो आगे चल रहे ट्रक में पीछे से बाइक घुस गई। जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झिंझाना अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से तीनों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया।

बिडौली युमना नदी के पास बैठे गमजदा माता पिता

बिडौली युमना नदी के पास बैठे गमजदा माता पिता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed