{"_id":"5da4b6578ebc3e93da78919c","slug":"two-brothers-attacked-for-resisting-encroachment-shamli-news-mrt448526856","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिक्रमण का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिक्रमण का विरोध करने पर दो भाइयों पर हमला
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। दुकान के सामने किए गए अतिक्रमण को हटाने की बात कहने पर छह लोगों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया। इसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल को डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कस्बा निवासी ईशु अरोड़ा और बॉबी अरोड़ा की शामली बस स्टैंड पर पान की दुकान है। घायल बोबी अरोड़ा ने बताया कि उनकी दुकान के सामने लंबे समय से कुछ लोगों ने अवैध रूप से अतिक्रमण कर रखा था। इसका वह विरोध कर रहे थे। बावजूद इसके उक्त लोग अतिक्रमण हटाने को तैयार नहीं। सोमवार शाम ईशु ने आरोपियों को अतिक्रमण हटाने के लिए कहा।
आरोप है कि इसके बाद दूसरे पक्ष के करीब छह लोग लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर उसकी दुकान पर आ धमके और गाली गलौज करते हुए दोनों भाइयों पर हमला कर दिया। हमले में ईशु गंभीर रूप से घायल हो गया। बॉबी को भी चोट आई। शोर-शराबा होने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इसके बाद आरोपी धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सामुदायिक चिकित्सालय में भर्ती कराया। घायल पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि पुलिस कार्रवाई में जुट गई है।