{"_id":"6875500cf4d1acddf9010844","slug":"two-arrested-for-pouring-water-on-ration-shamli-news-c-26-1-smrt1048-145703-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: राशन पर पानी डालने के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: राशन पर पानी डालने के मामले में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
झिंझाना पुलिस ने पकड़े सरकारी राशन में पानी मिलने के आरोपी । पुलिस
- छह दिन पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था वीडियो, गिरफ्तार आरोपियों में ढाबा मालिक का पुत्र भी शामिल
- डीएम के निर्देश पर गठित टीम की जांच के बाद हुई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली/झिंझाना। क्षेत्र में मेरठ-करनाल हाईवे स्थित अहमदगढ़ के निकट ढाबे पर ट्रक में लदे राशन के बोरों पर पानी डालने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य की तरफ से ढाबा मालिक कुशलपाल के विरुद्ध झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। मामले में पुलिस ने ढाबा मालिक कुशलपाल का पुत्र मोहित और अकबर निवासी गांव आमवाली को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से गेहूं से भरे हुए तीन प्लास्टिक के कट्टे वजन करीब 97 किलो नमूना मोहर वाले और रेहड़ा बाइक बरामद की है।
सोशल मीडिया पर छह दिन पहले ट्रकों में लदे सरकारी खाद्यान्न के बोरों पर पानी डालने का वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो की जांच की गई तो वह गांव अहमदगढ़ स्थित कुशलपाल निवासी गांव याहियापुर के ढाबे का पाया गया, जो आठ जुलाई का बताया गया। डीएम अरविंद चौहान के निर्देश पर दो दिन पहले जिला खाद्य विपणन अधिकारी प्रज्ञा शर्मा, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी झिंझाना भूपेंद्र कुमार, क्षेत्रीय विपणन अधिकारी शामली विजय सिंह, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी नरेंद्र प्रसाद सुंदरियाल, पूर्ति निरीक्षक कांधला योगेश कुमार, पूर्ति निरीक्षक ऊन संदीप मौर्य और विपणन निरीक्षक अमित यादव ने ढाबे पर पहुंचकर जांच की। जांच में सरकारी खाद्यान्न पर पानी डालने और उसके बराबर वजन के खाद्यान्न के बोरे उतारकर रेहड़े में ले जाने के मामले में ढाबा मालिक कुशलपाल की संलिप्तता पाई गई। डीएम के अनुमोदन के बाद पूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य की तरफ से ढाबा मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत झिंझाना थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
- 22 राशन डीलरों समेत 25 लोगों से की जानकारी
जांच टीम ने 12 जुलाई को ढाबे पर पहुंचकर ढाबा मालिक कुशपाल के आसपास के लोगों और 22 राशन डीलरों से जानकारी की गई। जांच में सरकारी खाद्यान्न जिले का नहीं पाया। वायरल वीडियो में ट्रकों पर लदे खाद्यान्न के बोरों पर हरियाणा मार्का वर्ष 2025-26 अंकित होना पाया गया। जांच टीम ने ढाबा मलिक से सीसीटीवी की डीवीआर मांगी गई। डीवीआर की जांच में पता चला कि कूट रचित तरीके से उसका डाटा डिलीट फोरमेट कर दिया गया। इससे देखते हुए हरियाणा के विभिन्न डिपो से आने वाले खाद्यान्न में पानी आदि मिलाकर वजन बढ़ाने व उसे चोरी कर बेचने में ढाबा मालिक की प्रथम दृष्टया संलिप्तता होना सामने आया। इस आधार पर उसके विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराया गया। आपूर्ति निरीक्षक ने बताया कि खाद्यान्न हरियाणा के एफसीआई डिपो से एफसीआई डिपो बामनहेड़ी जनपद मुजफ्फरनगर ले जाया गया था।