{"_id":"60bfad9a8ebc3ef4362d86d3","slug":"two-accused-arrested-for-sheltering-the-accused-shamli-news-mrt541855181","type":"story","status":"publish","title_hn":"शरण देने के दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शरण देने के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
आरोपी को शरण देने के दो आरोपी गिरफ्तार
शामली। गांव बलवा में करीब एक माह पहले युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में आरोपियों को शरण देने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव बलवा में पिछले माह आठ मई को जुनैद की मौत हो गई थी। परिजनों ने पहले जुनैद की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस की जांच में यह मामला आत्महत्या का पाया गया था। इस मामले में पुलिस ने 15 मई को एक आरोपी वसीम निवासी गांव बलवा को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि फेमिदा, राशिद व जुबैर फरार चल रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों को शरण देने के आरोप में जिला बागपत के गांव पानची निवासी महताब और लोनी निवासी जाकिर को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।