फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Two accused and arrested in Hasanpur firing case

हसनपुर फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी और गिरफ्तार

Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Sep 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
Two accused and arrested in Hasanpur firing case
हसनपुर फायरिंग प्रकरण में दो आरोपी और गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली पुलिस ने गांव हसनपुर में हुई फायरिंग प्रकरण में पहले दर्ज हुए मुकदमे के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीन आरोपी पहले गिरफ्तार हो चुके हं,ै जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
हसनपुर गांव में पबजी गेम को लेकर हुए दो पक्षों के बीच हुए विवाद को लेकर 24 अगस्त को फायरिंग हुई थी। फायरिंग में संजय शर्मा और राजकुमार की दो पुत्री व एक पुत्र छर्रे लगने से घायल हो गए थे। संजय के पिता श्रीनिवास शर्मा की तरफ से गांव के छह हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सीओ सिटी जितेंद्र कुमार ने बताया कि इस मुकदमे में नामजद दो और आरोपियों विक्की उर्फ विक्रांत व रेंचू उर्फ अर्णव को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपी श्रीपाल, शीशपाल व विशाल पहले गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि एक आरोपी अमित अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। विदित हो कि चार दिन बाद पुलिस ने इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से भी रिपोर्ट दर्ज की थी, जिसमें संजय समेत पांच लोगों को नामजद कराया गया है। इसके विरोध में श्रीनिवास पक्ष के लोगों ने तीन दिन पहले अपने घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे।
विज्ञापन

ब्राह्मण समाज के प्रतिनिधियों ने ली जानकारी
शामली। सोमवार को गांव हसनपुर में ब्राह्मण संगठन संयुक्त समन्वय समिति के शामली व अन्य जिलों के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने श्रीनिवास शर्मा पक्ष के लोगों पर किए गए हमले की घटना पर रोष प्रकट किया। उन्होंने प्रशासन से मांग कि इस प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर इस पक्ष के लोगों पर दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लिया जाए। इस अवसर पर ब्राह्मण समन्वय समिति से ओमप्रकाश शर्मा, श्रवण शर्मा, अजेश शर्मा, योगेश भारद्वाज, जगमोहन शर्मा, विक्रांत भार्गव, अरविंद शर्मा, मुजफ्फरनगर से सुबोध शर्मा, राकेश शर्मा, उमादत्त शर्मा, सहारनपुर से राजेश वत्स, रोहित कौशिक, रोहित शर्मा, अरविंद शर्मा नानुवाला और सागर शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed