फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Truth can never be defeated by atrocities: Satendra Tomar

जुल्मों से सत्य को कभी नहीं हराया जा सकता: सतेंद्र तोमर

Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Truth can never be defeated by atrocities: Satendra Tomar
शामली में भाजपा कार्यालय पर मुख्य अतिथि क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल का स्वागत करते पूर्व ? - फोटो : SHAMLI
जुल्मों से सत्य को कभी नहीं हराया जा सकता: सतेंद्र तोमर
विज्ञापन

भाजपा ने आपातकाल लागू किए जाने की बरसी काला दिवस के रूप में मनाई
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। भाजपा कार्यालय पर 25 जून 1975 के आपातकाल लागू किए जाने की बरसी काला दिवस के रूप में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, मुख्य वक्ता क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक अग्रवाल, पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल, पूर्व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप, पवन तरार, जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी, राजेंद्र सिंह व दामोदर सैनी ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
इस अवसर पर मुख्य वक्ता मयंक अग्रवाल ने कहा कि देश में 1975 का आपातकाल नई राजनीतिक क्रांति का वाहक बना। कांग्रेस ने आपातकाल के जरिए राजनीतिक उत्पीड़न के साथ-साथ देश के राजनीतिक ताने-बाने को छिन्न-भिन्न कर दिया था। जिसका जवाब देश की जनता ने उस समय चुनाव में अपने वोट से कांग्रेस को परास्त करके दिया। पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने कहा कि आज भाजपा 18 से अधिक राज्यों में सरकारों के साथ काबिज है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दूसरा कार्यकाल है। वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति के पीछे संगठन के कई तपस्वी और मनीषियों का बलिदान कार्य कर रहा है। उन पर जिस प्रकार से आपातकाल में जुल्म किए गए। वह हम सबके समक्ष हैं। शायद उन जुल्मों से प्रेरणा पाकर भाजपा ने आज देश की विचारधारा बनकर एक नए भारत की राजनीतिक व्यवस्था देश में स्थापित की है।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में जिलाध्यक्ष सत्येंद्र तोमर ने कहा कि जुल्मों से कभी भी सच को हराया नहीं जा सकता। आपातकाल को देश की जनता ने सिरे से नकार दिया। यह सत्य की जीत थी। कार्यक्रम संचालन जिला महामंत्री पुनीत द्विवेदी ने किया। कार्यक्रम में आपातकाल के राजनीतिक संस्मरण आचार्य सुरेश चंद शर्मा व अमित गोयल ने साझा किए। कार्यक्रम संयोजक मानस संगल, अनुज राणा, डॉ. अनुराग शर्मा, विवेक प्रेमी, घनश्याम पार्चा, सुधा तोमर, गोपाल चौहान, कुसुमलता पाल, शशि अरोरा, उमेश खुरगान, ओम प्रकाश, ऋषिपाल फौजी, रविंद्र राणा, भूपेंद्र चौधरी, डॉ. रश्मिकांत जैन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed