फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   True humanity is the service of the needy

जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता

Tue, 09 Jun 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
True humanity is the service of the needy
अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री हॉस्पिटल द्वारा 2 महीने से चल रहे राहत वितरण अभियान के समापन प? - फोटो : SHAMLI
जरूरतमंदों की सेवा ही सच्ची मानवता
विज्ञापन

शामली। मां सावित्री देवी हॉस्पिटल और अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा करीब दो महीने से चल रहे राहत सामग्री वितरण और निशुल्क स्वास्थ्य सेवा अभियान का सोमवार शाम को समापन हो गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जसजीत कौर ने कई निर्धन परिवारों को राहत सामग्री और मेडिकल किट प्रदान की। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सही समय पर सेवा ही सच्ची मानवता है।
शहर के बुढ़ाना अड्डा निकट मां सावित्री देवी अस्पताल में आयोजित समापन समारोह में जिलाधिकारी ने जरूरतमंदों को राशन और हेल्थ किट का वितरण किया। 51 परिवारों को ये सामग्री वितरित की गई। इस मौके पर जिलाधिकारी ने कहा कि संकट के समय में जरूरतमंद को समय पर मदद मिल जाए, तो उससे बड़ा कोई पुण्य नहीं होता। अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री देवी अस्पताल ने ये कार्य बखूबी किया है। दरअसल, लॉकडाउन के बाद से ही आठ अप्रैल से अमर उजाला फाउंडेशन और मां सावित्री देवी हॉस्पिटल ने जरूरतमंदों तक राहत सामग्री पहुंचाने का बीड़ा उठाया था। अस्पताल के डॉक्टर नीलम शुक्ला, रितिनाथ शुक्ला और उनकी टीम द्वारा बस्तियों, गली मोहल्लों में और सड़कों पर अस्थायी तौर पर रहने और घूमने वालों को भोजन सामग्री किट वितरित की। इसके अलावा उन्हें निशुल्क उपचार के अलावा मास्क और दवाईयां भी दी गई। डॉक्टर नीलम शुक्ला ने कहा कि इस अभियान में उन्हें जरूरतमंदों का उपचार करके संतुष्टि मिली है।
विज्ञापन

इतने लोगों को किया लाभान्वित
डॉक्टर रीतिनाथ शुक्ला के अनुसार इस अभियान में दो माह में करीब 1800 लोगों को निशुल्क राशन सामग्री किट दी गई। करीब 1500 को निशुल्क उपचार ,दवाएं ,5009 लोगों को मास्क ,250 हेल्थ किट का वितरण किया गया। दो महीने के इस अभियान में लोगों की सेवा का मौका मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका भी रहा सहयोग
इस अभियान में मां सावित्री देवी अस्पताल के महेश चंद, किरण त्यागी, देवांशी, पूजा, निक्की, देव ,नाजरीन, मुन्ना, आसिफ, संदीप, कौशल, नवनीत जैन, लवलीन जेन वीना अग्रवाल, मुकेेश तायल, उमाशंकर आदि का भी सहयोग रहा।

वितरित की गई राहत सामग्री

वितरित की गई राहत सामग्री- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed