{"_id":"5f49544d8ebc3e17473f8521","slug":"truck-carrying-tea-leaves-from-darjeeling-lost-in-kandhla-shamli-news-mrt498531665","type":"story","status":"publish","title_hn":"दार्जिलिंग से चाय पत्ती भर चला ट्रक कांधला में गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दार्जिलिंग से चाय पत्ती भर चला ट्रक कांधला में गुम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला (शामली)। पश्चिम बंगाल के जिला दार्जिलिंग के सिलीगुड़ी से करीब 38 लाख रुपये की चाय की पत्ती लेकर चला ट्रक कस्बे में आकर लापता हो गया। बाद में खाली ट्रक को हरियाणा के सनौली से पुलिस ने बरामद किया था। पश्चिम बंगाल पुलिस ने कस्बे में आकर मामले के संबंध में छानबीन शुरू कर दी है।
पश्चिम बंगाल राज्य के जिला दार्जिलिंग के शहर सिलीगुड़ी में चाय की पत्ती की बजाज एक्सप्रेस इंडिया प्राईवेट लिमिटेड कंपनी है। कंपनी से पंजाब के रूपनगर निवासी ट्रक चालक गुरदीप सिंह अपने ट्रक में 38 लाख रुपये की चाय की पत्ती के 565 बैग भरकर लुधियाना पंजाब के लिए दो अगस्त को चला था। कंपनी के मालिक श्याम सुंदर शर्मा का आरोप है कि चालक ट्रक को लेकर लुधियाना नहीं पहुंचा और न ही ट्रक चालक से कोई संपर्क हो पाया। मालिक ने सिलीगुड़ी थाने पर ट्रक चालक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी।
पुलिस जांच में चालक की लोकेशन कांधला आई। पश्चिम बंगाल पुलिस ने खाली ट्रक को हरियाणा राज्य के जिला पानीपत के सनौली थाना क्षेत्र से बरामद कर लिया था, जबकि चालक गुरदीप का कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। बृहस्पतिवार शाम को सिलीगुड़ी थाने के एसआई संजीव पौधार ने कांधला थाने पहुंचकर थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह से सहयोग मांगा। थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि पश्चिम बंगाल पुलिस आई है। स्थानीय पुलिस जांच में उनकी पूरी मदद कर रही है।