{"_id":"5f06138f8ebc3e636a0b34e2","slug":"triple-riding-continuously-distances-increased-even-more-than-masks-shamli-news-mrt490309417","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रिपल राइडिंग लगातार, मास्क से भी बढ़ाईं दूरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रिपल राइडिंग लगातार, मास्क से भी बढ़ाईं दूरियां
विज्ञापन
शामली फवारा चौक पर ट्रिपल राइडिंग करते युवक
- फोटो : SHAMLI
शामली। यातायात नियमों का पालन करने के लिए यातायात पुलिस अभियान चलाती है। लोगों को जागरूक किया जाता है। आए दिन सड़क दुर्घटनाएं भी होती रहती हैं लेकिन फिर भी लोग नहीं संभल रहे। सड़कों पर खूब ट्रिपल राइडिंग हो रही हैं। इसके अलावा कोरोना महामारी की गंभीरता को भी लोग नजरअंदाज कर रहे हैं। मास्क से दूरी बनाकर बाइक, स्कूटी सड़कों पर खूब दौड़ा रहे हैं। अमर उजाला ने अभियान चलाकर शहर में ट्रिपल राइडिंग करने वालों को कैमरे में कैद किया। पेश है रिपोर्ट।
ना हेलमेट ना मास्क
विजय चौक पर अक्सर पुलिसकर्मी नजर आते हैं लेकिन दोपहर में यहां कोई पुलिसकर्मी नजर नहीं आया। वाहन ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए आ-जा रहे थे। कई वाहनों पर तीन तीन युवक यहां से निकले। एक स्कूटी पर तो तीन सवार थे इनमें से दो ने तो मास्क तक नहीं लगाया था। हर कोई आसानी से निकल रहा था।
10 मिनट में गुजरे तीन ट्रिपल राइडर
कैराना रोड पर तीन गुलजारी वाले मंदिर मंदिर के पास भी कई दुपहिया वाहन चालक धड़ल्ले से नियमों का उल्लंघन करते हुए निकल रहे थे। 10 मिनट के अंदर तीन बाइक सवार यहां से ट्रिपल राइडिंग करते हुए निकले, लेकिन उन्हें रोकने वाला कोई पुलिसकर्मी भी नहीं था।
विज्ञापन
चौकी से पहले ही मोड़ ली बाइक
सहारनपुर तिराहा पर मुजफ्फरनगर और सहारनपुर दोनो तरफ से वाहन गुजरते हैं। पास में ही पुलिस चौकी है, लेकिन यहां से भी कई दुपहिया वाहनों पर ट्रिपल राइडिंग करते हुए गुजरे। कुछ लोग पुलिस चौकी से बचने के लिए चौकी से पहले ही कट से सड़क पार कर रहे थे।
पुलिसकर्मियों से बचाकर ले गए बाइक
शहर के फव्वारा चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहती है। दो पुलिसकर्मी चौराहे से कुछ दूर खड़े थे, लेकिन चौपले से एक बाइक पर तीन तीन युवक चल रहे थे। किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था। यही नहीं तीनों ने मास्क भी नहीं लगाए थे। फोटो खींचता देख एक ने तो अपना मुंह ही पीछे कर लिया।
कोट
यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला चुकी है। रोज चालान कट रहे हैं, लोगों को अपनी जान की कीमत समझनी होगी। यदि लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें तो ये हादसे काफी हद तक रुक सकते हैं। यातायात पुलिस ऐसे लोगों पर और सख्ती करेगी और इनकी धरपकड़ कर चालान काटा जाएगा। जरूरी हुआ तो वाहन सीज भी किया जाएगा। - भंवर सिंह, यातायात निरीक्षक

शामली सहारनपुर किराए पर ट्रिपल राइडिंग करते युवक- फोटो : SHAMLI

शामली सहारनपुर मार्ग पर ट्रिपल राइडिंग करते युवक- फोटो : SHAMLI