फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor yatra awakens the feeling of patriotism: SDM

तिरंगा यात्रा से जागृत होती है राष्ट्र प्रेम की भावना: एसडीएम

Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Tricolor yatra awakens the feeling of patriotism: SDM
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैराना। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत कैराना में पुलिस-प्रशासन ने धूमधाम के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने के लिए लोगों से आह्वान किया गया।
शुक्रवार को कोतवाली परिसर में एसडीएम शिवप्रकाश यादव व सीओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने पुलिस अमले को संबोधित किया। इस दौरान अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के इतिहास पर प्रकाश डाला। एसडीएम ने कहा कि इस बार संपूर्ण भारतवर्ष आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव मना रहा है। हर घर तिरंगा कार्यक्रम भी प्रारंभ किया गया है, जिसके तहत तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के साथ यात्रा का उद्देश्य जन-जन में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है।
विज्ञापन

सीओ ने कहा कि भारत को आजादी दिलाने में वीर सपूतों ने बलिदान दिया है, जिनकी बदौलत आज हम खुली सांसें ले रहे हैं। हमें आजादी के मतवालों के बलिदान को कभी भुलाना नहीं चाहिए। इसके पश्चात दोनों अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने तिरंगा यात्रा निकाली, जो कोतवाली से प्रारंभ होकर मुख्य मार्ग व बाजारों से होकर पुन: कोतवाली में संपन्न हुई। यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों से हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनिल कपरवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed