फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   tricolor march taken out

कांधला में धूमधाम से मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव

Wed, 17 Aug 2022 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
tricolor march taken out
कांधला थाने तिरंगा रैली निकालते पुलिसकर्मी व क्षेत्र के लोग। - फोटो : SHAMLI
तिरंगा यात्रा निकाली गई
विज्ञापन

कांधला। सोमवार को राष्ट्रीय लोक दल के जिला पंचायत सदस्य अरविंद पवार, सदर विधायक प्रसन्न चौधरी, थानाभवन विधायक अशरफ अली सहित अन्य पदाधिकारियों ने चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष ध्वजारोहण किया। नगर पालिका परिषद सहित अन्य सरकारी भवनों पर भी ध्वजारोहण किया गया। नगर के मायावती इंटर कॉलेज के सैकड़ों छात्र छात्राओं ने 151 फीट लंब तिरंगे के साथ यात्रा निकाली गई। श्री चंदन लाल नेशनल इंटर कॉलेज, हिंदू इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज, राजकीय महिला महाविद्यालय सहित क्षेत्र के सभी शिक्षण संस्थाओं में भी स्वतंत्रता दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
सांसद ने हरी झंडी दिखाकर की रैली रवाना
गढीपुख्ता। उच्च प्राथमिक विद्यालय में ध्वजारोहण ग्राम प्रधान देवेंद्र तोमर, ग्राम सचिव नकुल चौहान ने सामूहिक रूप से किया। ऊन थानाभवन रोड पर सांसद प्रदीप चौधरी ने बाइक तिरंगा रैली को हरी झंडी को दिखाकर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

सेंट आरसी स्कूल में मनाया आजादी का अमृत महोत्सव
कैराना। सेंट आरसी स्कूल में 76वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय प्रबंधक अरविंद दृष्टा, विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार व प्रधानाचार्य यशस्वी पंवार ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर अमित गर्ग, अमित तोमर, अजेंद्र सिंह, मोहित गर्ग, आदित्य सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

होली हेवन में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
ऊन। होली हेवन पब्लिक स्कूल ऊन में अमृत महोत्सव को बड़े धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति गीतों की सुंदर प्रस्तुति दी।

कैराना स्थित मदरसे में तिरंगा फहराते मौलाना।

कैराना स्थित मदरसे में तिरंगा फहराते मौलाना।- फोटो : SHAMLI

कैराना में तिरंगा यात्रा निकालते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य व अन्य न्यायिक अधिकारी

कैराना में तिरंगा यात्रा निकालते जनपद न्यायाधीश ग्रीश कुमार वैश्य व अन्य न्यायिक अधिकारी- फोटो : SHAMLI

कैराना के सेंट आरसी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराते छात्र

कैराना के सेंट आरसी स्कूल में स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा लहराते छात्र- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed