फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tricolor insult Shamli: Mobile company employees hoisted the national flag upside down on the tower

तिरंगे का अपमान: मोबाइल कंपनी कर्मचारियों ने टावर पर उल्टा राष्ट ध्वज फहराया, टोकने के बाद भी नहीं उतारा

Sat, 22 Jul 2023 06:53 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 22 Jul 2023 06:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के शामली में तिरंगे के अपमान का मामला सामने आया है। यहां मोबाइल कंपनी के टावर पर कर्मचारियों ने उल्टा तिरंगा फहरा दिया, ग्रामीणों के टोकने के बावजूद तिरंगे को सही नहीं किया गया।

विज्ञापन
Tricolor insult Shamli: Mobile company employees hoisted the national flag upside down on the tower
तिरंगे के अपमान - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

शामली जनपद के चौसाना थानाक्षेत्र में शनिवार को तिरंगे का अपमान किया गया। मोबाइल कम्पनी के टॉवर पर कर्मचारियों द्वारा उल्टे तिरंगे को फहराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार टोकने के बाद भी कर्मचारियों ने ध्वज को नहीं उतारा।

विज्ञापन


भारत की शान तिरंगें में सबसे ऊपर केसरिया रंग बीच में सफेद एवं सबसे नीचे हरा रंग होता है, लेकिन चौसाना के खोडसमा गांव में टॉवर पर उल्टा तिरंगा फहराया गया। ग्रामीणों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बावजूद टॉवर मैनेजमेंट के कर्मचारियों ने न तो तिरंगे को उतारा और ना ही तिरंगे को सही करने का प्रयास किया गया। राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर तीन साल की सजा व जुर्माने का प्रावधान है। चौकी प्रभारी राहुल कादयान का कहना है कि टीम को मौके पर भेजकर उल्टा तिरंगा उतरवाया जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed