{"_id":"62fbf4a16c5fab179c36b4b9","slug":"tricolor-hoisted-proudly-in-educational-institutions-shamli-news-mrt601323770","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिक्षण संस्थाओं में शान से फहराया तिरंगा
शामली। जिले के शिक्षण संस्थाओं में सोमवार को स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ध्वजारोहण किया गया और विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ पर सम्मान के साथ मुख्य अतिथि अतुल बंसल व प्रबंध समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया गया। बच्चों ने अपने हाथ में तिरंगे पकड़कर अपने राष्ट्रीय ध्वज के प्रति अपने प्रेम एवं सम्मान को व्यक्त किया। प्रधानाचार्य डॉ. एके गोयल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कर्तव्यों की पूर्ति को ही देश प्रेम बताया। इस अवसर पर दीपिका संग, अनिल गोयल और मोहन लाल गुप्ता आदि मौजूद रहे। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल स्वतंत्रता दिवस पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। स्कूल के डायरेक्टर राजीव गर्ग व रितेेश गर्ग ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य आशु त्यागी और राजीव गर्ग ने कहा कि आज भारत को नए सिरे से एक नई सोच के साथ आगे बढ़ना होगा। रितेश गर्ग जी ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए उन्हें लगन और परिश्रम से अपनी शिक्षा के मार्ग को सशक्त करना होगा। कार्यक्रम का संचालन अध्यापिका प्रीति सिंह के दिशा निर्देशन में बच्चों द्वारा किया गया।
बीएसएम स्कूल शामली में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल बैंड और अन्य विद्यार्थियों ने मार्च पास्ट किया। स्कूल हेड ब्वॉय ने तिरंगा लहराकर मार्च पास्ट की अगुवाई की। प्रबंधक समिति से चेयरमैन सूर्यवीर सिंह, मैनेजर छाया सिंह, प्रधानाचार्य राहुल चौधरी ने ध्वजारोहण किया। प्री-प्राइमरी वर्ग के बच्चों ने नृत्य प्रस्तुत किया। सब जूनियर वर्ग के बच्चों ने देशभक्त सुभाष चंद्र बोस, चंद्रशेखर आजाद, भगत सिंह के रोल मॉडल बनकर उनकी कही गई सूक्तियों को प्रस्तुत किया। जूनियर वर्ग में बच्चों ने एकता विषय पर ज्ञानवर्धक नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम में थारूस, सीमा शर्मा, शैली देशवाल व समस्त अध्यापकों का आभार व्यक्त किया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
मेपल्स एकेडमी में रैली निकालकर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रबंधक मुकेश संगल ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रीय गान गाकर शहीदों को याद किया। रैली का शुभारंभ प्रबंधक मुकेश संगल व प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा ने झंडा दिखाकर किया। इसके बाद विद्यार्थियों ने संगीत, नृत्य, नाटिका, फैंसी ड्रेस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा स्कूल चेयरमैन विपिन संगल ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
श्री सत्यनारायण इंटर कॉलेज में प्रबंधक राजीव संगल ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी के छात्रों ने मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस मौके पर कॉलेज के अध्यक्ष राकेश गर्ग, प्रबंधक राजीव संगल, शिक्षा समिति के प्रबंधक सुशील गर्ग, ब्रजभूषण संगल आदि मौजूद रहे। महाराजा सूरजमल पब्लिक स्कूल में प्रबंधक श्यामपाल सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। रॉक गोल्ड पब्लिक स्कूल में ध्वजारोहण किया। बच्चों ने देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मदरसा अरबिया नासिर उल उलूम सादात बनत में किरण सेवा समिति ने मदरसे के छात्र-छात्राओं के साथ मनाया। राष्ट्रीय किसान इंटर कॉलेज में प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र वर्मा ने ध्वजारोहण किया। एनसीसी कैडेट्स ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में प्रबंधक उमेश सिंह, प्रधानाचार्य लोकेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। डॉ. एसएस देव डिग्री कॉलेज व लांसर्स पब्लिक स्कूल सिक्का में प्रभातफेरी के बाद ध्वजारोहण किया गया। श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर रेलवे रोड शामली में सुशील गर्ग ने ध्वजारोहरण किया। गुरुकुल शिक्षा संस्थान इंटर कॉलेज भैंसवाल में प्रधानाचार्या कुमुद कुमारी ने ध्वजारोहण किया। दयानंद वैदिक विद्यालय में ध्वजारोपण किया गया।

ामली के सत्यनारयण इंटर कॉलेज में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली के बीएसएम स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते बच्चे।- फोटो : SHAMLI

शामली में बीएसएम स्कूल में नाटिका प्रस्तुत करते छात्र छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली में स्कॉटिश स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं।- फोटो : SHAMLI

शामली रॉयल पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते छात्र-छात्राएं।- फोटो : SHAMLI