फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Tributes paid on the death anniversary of Brahmalin Swami

ब्रह्मलीन स्वामी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी

Thu, 03 Feb 2022 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Tributes paid on the death anniversary of Brahmalin Swami
जलालाबाद। कस्बे के देवता मंदिर में स्थित ब्रह्मलीन त्यागी संत स्वामी धीरज दास महाराज की द्वितीय पुण्यतिथि उनके समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि आयोजित की गई। समाधि स्थल पर संत श्री राम पथिक जी महाराज की अध्यक्षता में यज्ञ पंडित राधेश्याम शर्मा ने संपन्न कराया। यज्ञ में यज्ञमान स्वरूप केके वत्स, मैना रानी रहे। इस अवसर पर यज्ञ में आहुति देने वालों में कोमल शर्मा, हितेषी गौड़, सुरेंद्र वर्मा, वासु गौड़ अन्य रहे। पंडित राधेश्याम शर्मा ने बताया कि ब्रह्मलीन संत अपने जीवन काल में मोह, माया से जीवन भर दूर रहे। उनका चिंतन भगवान की भक्ति मे सदैव रहा। उन्होंने सदैव समाज के दुखी, गरीबों की मदद करने के लिए प्रेरित किया। दूसरी ओर, उनकी पुण्यतिथि पर कस्बे के कटहरा बाजार स्थित पंजाबी सत्संग भवन में देर शाम भजन, संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया गया। भजन संकीर्तन में स्वाति नारंग, अंजलि नारंग, अन्य श्रद्धालु महिलाओं ने भजन संकीर्तन से गुणगान किया। हरे-हरे कृष्णा महामंत्र का जाप किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed