{"_id":"683a047f144dba44d108dc1d","slug":"tribute-paid-to-martyr-soldier-saurabh-deshwal-shamli-news-c-26-1-smrt1048-142992-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: बलिदानी सिपाही सौरभ देशवाल को दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: बलिदानी सिपाही सौरभ देशवाल को दी श्रद्धांजलि
विज्ञापन
शामली क्षेत्र के गांव बधेव में मृतक सिपाही सौरभ देशवाल के चित्र पर पुष्प अर्पित करते पूव मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बधेव गांव में तेरहवीं पर हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
पांच दिन पहले गाजियाबाद के गांव नहाल में बदमाशों के हमले में हुए थे बलिदान
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। पांच दिन पहले जिला गाजियाबाद के मसूरी थानाक्षेत्र के गांव नहाल में बदमाशों के हमले में बलिदान हुए गांव बधेव निवासी यूपी पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल की तेरहवीं पर हवन और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। गण्यमान्य लोगों और ग्रामीणों ने बलिदानी सिपाही को श्रद्धांजलि अर्पित की।
गौतमबुद्ध नगर में एसओजी में तैनात सिपाही सौरभ देशवाल रविवार रात को गांव नहाल में बदमाशों के हमले में बलिदानी हो गए थे। शामली क्षेत्र के पैतृक गांव बधेव में सोमवार को सिपाही के शव का अंतिम संस्कार किया गया था। शुक्रवार को उनकी तेरहवीं हुई। इस दौरान गांव व क्षेत्र के ग्रामीण, रिश्तेदार, परिचित और गण्यमान्य लोग बड़ी संख्या में उनके आवास पर पहुंचे। सुबह आठ बजे हवन हुआ। इसके बाद दोपहर 12 बजे श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेश राणा, थानाभवन विधायक अशरफ अली, भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र निर्वाल, वाजिद अली, राजन जावला समेत सभी लोगों ने बलिदानी सिपाही के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।