{"_id":"6ac949f132251542300b7faa","slug":"tribute-paid-to-ankit-balian-and-demand-for-justice-raised-villagers-held-a-candlelight-march-shamli-news-c-26-1-smrt1048-175794-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देकर इन्साफ की मांग, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: अंकित बालियान को श्रद्धांजलि देकर इन्साफ की मांग, ग्रामीणों ने निकाला कैंडल मार्च
Sat, 10 Oct 2026 01:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 10 Oct 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
गांव बनतीखेड़ा में कैंडल मार्च निकालते ग्रामीण। स्रोत ग्रामीण
बाबरी। हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड में इन्साफ की मांग को लेकर शुक्रवार शाम ग्रामीणों और परिजनों ने कैंडल मार्च निकाला। हाथों में जलती मोमबत्तियां लेकर निकले ग्रामीणों ने अंकित को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवार को पूर्ण न्याय दिलाने की मांग उठाई। इस दौरान माहौल गमगीन रहा और लोगों ने एकजुट होकर पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहने का संदेश दिया।
शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे कैंडल मार्च अंकित बालियान के आवास से शुरू हुआ। यहां से मार्च बनतीखेड़ा सचिवालय तक पहुंचा। कैंडल मार्च में शामिल परिजनों और ग्रामीणों ने अंकित को याद करते हुए न्याय की मांग दोहराई। ग्रामीण अतेंद्र चौधरी, गुड्डू चौधरी, योगेंद्र सिंह, अंकुर, राव शाकिर, गुलाब चौधरी ने कहा कि जब तक परिवार को पूर्ण न्याय नहीं मिल जाता, तब तक इन्साफ की मांग जारी रहेगी।
अंकित की पत्नी सीमा का दर्द, आखिर क्यों नहीं पकड़े जा रहे वांछित आरोपी
शामली। हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा का दर्द छलक उठा। सीमा ने पुलिस और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि 26 अगस्त को शूटरों ने उनके पति की हत्या कर दी और उनकी उनकी पांच साल की मेहनत को पल भर में मिट्टी में मिलाकर चले गए। उन्होंने कहा कि आखिर बड़ा नाम होना कोई अपराध है क्या? इतनी बड़ी वारदात के बाद भी मुख्य आरोपी क्यों नहीं पकड़े जा रहे हैं। उन्होंने अंकित बालियान की कामयाबी के लिए बहुत कुछ किया लेकिन हमारा तो सब कुछ खत्म हो गया। उन्होंने वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की अन्य मांगों को पुलिस प्रशासन पूरी करें ताकि परिवार को न्याय मिल सके।
विज्ञापन
पत्नी सीमा को मिलेगी 10 लाख रुपये दुर्घटना बीमा राशि
शामली। राज्य कर विभाग ने मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत हरियाणवी गायक अंकित बालियान की पत्नी सीमा को दस लाख रुपये की बीमा सहायता राशि देने की स्वीकृति प्रदान की है। स्वीकृत धनराशि सीधे सीमा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
एसपी एनपी सिंह ने बताया कि गांव बंती खेड़ा निवासी अंकित बालियान राज्य कर विभाग में पंजीकृत व्यापारी थे। उनका जीएसटी पंजीकरण भी था। 26 अगस्त को उनकी हत्या की गई थी। इसके बाद उनके विधिक वारिस की ओर से मुख्यमंत्री व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के तहत दावा प्रस्तुत किया गया था। राज्य कर विभाग के सहारनपुर जोन के अपर आयुक्त की संस्तुति के साथ पुलिस रिपोर्ट, एफआईआर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट, मृत्यु प्रमाण पत्र और विधिक वारिस से संबंधित दस्तावेज की जांच की गई। जांच में योजना के प्रावधानों के तहत पात्र मिलने पर राज्य कर विभाग ने 10 लाख रुपये की बीमा राशि को स्वीकृत किया है। स्वीकृत धनराशि डीबीटी/आरटीजीएस के माध्यम से अंकित की पत्नी सीमा के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
ये था मामला
हरियाणवी गायक अंकित बालियान की 26 अगस्त की शाम शामली में आर्यपुरी नाला पटरी पर अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी थी। पांच दिन बाद पुलिस मुठभेड़ के दौरान 50-50 हजार रुपये के इनामी सुमित और मोहित मारे गए थे। पुलिस ने एक सप्ताह पहले सोनीपत निवासी रोहित उर्फ लाडला को हत्याकांड की साजिश के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस हत्याकांड में शूटर सत्यम कादियान व आर्यन संधू और मुख्य साजिशकर्ता गोगी गैंग का राहुल उर्फ भोलू शाहपुरिया वांछित चल रहे हैं। पुलिस ने तीनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस तीनों को भगोड़ा घोषित करने के साथ ही उनकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई कर चुकी है। एसपी एनपी सिंह का कहना है कि वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगी हुई है।