{"_id":"610ec7648ebc3e7b993d5343","slug":"trial-for-state-level-competition-on-11th-shamli-news-mrt550913649","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ट्रायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। शहीद उधम सिंह स्टेडियम में 11 अगस्त को 28वीं राज्य ओपन और प्रथम 23 वर्षीय उत्तर प्रदेश राज्य एथलेटिक प्रतियोगिता के लिए ट्रायल होगा।
एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव जबर सिंह खैवान ने बताया कि ट्रायल शाम तीन बजे छह बजे तक होंगे। ट्रायल में चयनित खिलाड़ी साईं रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 17 से 18 अगस्त तक होने वाले इंवेट्स में भाग ले सकेंगे। जिसमें सौ, 200, 400, 400, 1500, पांच हजार मीटर, 10 हजार मीटर रेस, 110 व 400 मीटर हर्डल रेस, लंबी कूद, ट्रिपल जंप होंगी। 24 अगस्त को प्रयागराज में मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में ऊंची कूद व पोल वोल्ट में हिस्सा ले सकेंगे।
24 व 25 अगस्त को आगरा में एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम में शॉटपुट, डिस्कस थ्रो, हैमर थ्रो, जैैवलिन थ्रो आदि प्रतियोगिता होंगी। इटावा की सुदिती ग्लोबल एकेडमी में 26 अगस्त को 20 किमी तेज चाल प्रतियोगिता होगी। उन्होंने बताया कि ट्रायल में एंट्री लेने वाले खिलाड़ी का जन्म 29 सितंबर 1998 से 29 सितंबर 2005 के बीच होना चाहिए। सभी खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो, जन्म प्रमाण पत्र और यूपीएए में रजिस्ट्रेशन लेकर आएं।