फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Treaty breakdown in TET increases the trouble

टीईटी में संधि विच्छेद ने बढ़ाई परेशानी

Mon, 16 Oct 2017 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 16 Oct 2017 12:13 AM IST
विज्ञापन
Treaty breakdown in TET increases the trouble
exam - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। सुबह की पाली में परीक्षा छूटने पर कुछ शिक्षामित्र महिलाओं से प्रश्नपत्र को लेकर बात की गई। अनीता और अलका ने बताया कि गणित और हिंदी काफी कठिन थी। 
विज्ञापन


बताया कि गणित में तो महिला पहले ही कमजोर हैं। गणित में 30 प्रश्न आए हुए थे, जिसमें समझ में न आने पर सभी पर तुक्का मारा है। 15 प्रश्न तो ठीक ही मिल जाएंगे।
विज्ञापन


वहीं, हिंदी में भी कहा कि संधि विच्छेद भी ऐसे आए हुए थे जो आज तक किसी भी किताब में नहीं पढ़े। शिक्षामित्र सतीश ने बताया कि संस्कृत और मनोविज्ञान में कई प्रश्न घुमाने वाले रहे।  वहीं, सभी केंद्रों पर परीक्षा समाप्त होने से पहले ही कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया। अभ्यर्थियों से उत्तर पुस्तिका लेने के बाद सभी की गिनती की गई।  क्योकि पहले कुछ परीक्षाओं में ऐसा हुआ था कि अभ्यर्थी उत्तर पुस्तिका लेकर ही केंद्र से फरार हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी परीक्षा केंद्रों पर दो पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए थे। एक पर्यवेक्षक शिक्षा विभाग से और एक पर्यवेक्षक प्रशासन की ओर से नियुक्त किया गया था। पर्यवेक्षक कमरों में घूमकर परीक्षा का बार बार जायजा लेते नजर आए। प्रश्नपत्र लाने और ले जाने के लिए भी आठ स्टेटिक मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed