फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Transporters from six states, three women also included in police investigation

गिरोह का पर्दाफाश: रडार पर छह राज्यों के ट्रांसपोर्टर, तीन महिलाएं भी शामिल, अमर उजाला स्टिंग से उड़े थे होश

Thu, 12 Oct 2023 06:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Thu, 12 Oct 2023 06:51 PM IST
सार

Shamli News : खास बात यह है कि तीन महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि महिला ट्रांसपोर्टर भी गिरोह में शामिल हो सकती है। शामली पुलिस हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, कर्नाटक पुलिस को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखेगी, ताकि गिरोह का कोई भी सदस्य नहीं बच सके।

विज्ञापन
Transporters from six states, three women also included in police investigation
एसपी अभिषेक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

एसपी शामली अभिषेक के हस्तक्षेप के बाद अंतरराज्यीय लोकेशन शेयर करने वाले गिरोह के सरगना के पकड़े जाने के बाद पुलिस के रडार पर बागपत, शामली, मुजफ़्फरनगर, सहारनपुर, मेरठ, सोनीपत, दिल्ली के करोल बाग, लक्ष्मीनगर, देहरादून, गाजियाबाद, कर्नाटक के 30 ट्रांसपोर्टर आ गए हैं, जो ग्रुप में एड हैं।

विज्ञापन


खास बात यह है कि तीन महिलाओं के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की गई है। माना जा रहा है कि महिला ट्रांसपोर्टर भी गिरोह में शामिल हो सकती है। शामली पुलिस हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली, कर्नाटक पुलिस को संबंधित के खिलाफ कार्रवाई के लिए भी पत्र लिखेगी, ताकि गिरोह का कोई भी सदस्य नहीं बच सके। यही नहीं लोकेशन शेयर करने वाले 10 से अधिक ग्रुपों की जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है।

विज्ञापन

एसपी अभिषेक ने बताया कि ग्रुप में ट्रक चालकों के साथ-साथ कई ट्रांसपोर्टर भी गिरोह का साथ निभा रहे हैं। ऐसे कई ट्रांसपोर्टरों को चिह्नित कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा गिरोह के सदस्यों के खातों को भी फ्रीज कराया जाएगा। यही नहीं, उनके वाहनों के पंजीकरण, चालकों के लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित जिलों और राज्यों के एआरटीओ,आरटीए और परिवहन विभाग के उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि गिरोह के सदस्य भविष्य में इस तरह से लोकेशन शेयर नहीं करें। यही नहीं आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए डीएम को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी। आरोपियों का चरित्र प्रमाण पत्र निरस्त करने के लिए सभी जिलों को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। गिरोह के किसी भी सदस्य को बख्शा नहीं जाएगा।

विज्ञापन

शामली, बागपत और अन्य के व्हाट्सएप ग्रुपों की भी जांच शुरू
अधिकारियों की लोकेशन शेयर करने करते व्हाट्सएप ग्रुपों का संचालन करने वाले लोग अनपढ़ या फिर कक्षा पांचवीं तक पढ़े हैं। पकड़ा गया शाामली का गिरोह का सरगना वसीम भी पांचवीं पास है।

विज्ञापन

माह की पांच तारीख से शुरू हो जाती थी एंट्री
आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि माह की 5 तारीख से एंट्री शुरू करा दी जाती थी। यानी जो लोग ग्रुप में ऐड होते थे, उनसे पांच तारीख से लोकेशन देने के बदले रुपये लिए लाते थे। तीन दिन तक रुपये नहीं देने वाले को बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता था।

यह भी पढ़ें: निर्ममता की हदें पार: ताबड़तोड़ वार से टूट गईं थीं सिर की हड्डी और पसलियां, कलेजा चीर रही ये खौफनाक वारदात

फर्जी नाम का करते हैं प्रयोग
पुलिस की जांच में सामने आया है कि लोकेशन शेयर करने वाले गिरोह के सदस्य फर्जी नाम का प्रयोग ग्रुप में करते हैं, ताकि पुलिस की पकड़ में नहीं आ सके। कैराना थाना प्रभारी ने बताया कि जिस वसीम को पकड़ा गया, वह ग्रुप में खुद को गिप्पी बताता था। अन्य ग्रुप के एडमिन भी फर्जी नाम रखकर ग्रुप चलाते थे।

यह भी पढ़ें: UP: इंस्टाग्राम पर B.Ed की छात्रा से दोस्ती, दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील वीडियो, अब ब्लैकमेल कर दे रहा ये धमकी

अमर उजाला ने 6 अक्तूबर के अंक में व्हाट्सएप ग्रुपों पर लोकेशन देने का खेल नामक शीर्षक से प्रमुखता के साथ खबर प्रकाशित की थी। जिसमें ओवरलोड और अन्य वाहनों को निकलवाने के लिए अधिकारियों की लोकेशन व्हाट्सएप ग्रुपों पर शेयर कर 1500 तक रुपये लिए जाते थे।

एसपी अभिषेक ने बताया कि प्रकाशित खबर का संज्ञान लेकर मामले की जांच कराई गई। पता चला कि सबका साथ सबका विकास नामक ग्रुप में लोकेशन शेयर करने का खेल चल रहा है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना शामली के टटौली के रहने वाले वसीम पुत्र रईस को गिरफ्तार कर लिया। जिसके कब्जे से एक कार, मोबाइल फोन बरामद किया गया। जांच में पता चला कि 91 और लोग ग्रुप में शामिल है, जिनमें ट्रक चालकों के अलावा ट्रक मालिक भी हैं। सभी 92 के खिलाफ आईपीसी की धारा धारा 186 और 34 के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed