{"_id":"67461c06ecea14dc370dbfb4","slug":"transformer-blew-up-in-industrial-area-power-cut-for-five-hours-shamli-news-c-26-1-sal1002-132411-2024-11-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंका, पांच घंटे बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: औद्योगिक क्षेत्र में ट्रांसफार्मर फुंका, पांच घंटे बिजली गुल
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार सुबह ट्रांसफार्मर फुंक गया, जिसके चलते पांच घंटे तक आपूर्ति ठप रही। बिजली न आने के कारण फैक्टरियों में काम बंद रहा। शिकायत पर पहुंची टीम ने किसी तरह आपूर्ति सुचारू कराई।
मंगलवार सुबह करीब दस बजे औद्योगिक क्षेत्र के खंड एक में एलटी लाइन पर रखे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण 65 से अधिक फैक्टरियों की आपूर्ति बाधित हो गई। मामले की शिकायत उद्यमियों ने ऊर्जा निगम के अधिकारियों से की। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर बिजली आपूर्ति को सुचारू किया। इस दौरान करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही।
उद्यमी प्रमोद कुमार का कहना है कि आपूर्ति बाधित रहने के कारण लाखों का नुकसान हुआ है। ऊर्जा निगम के अधिकारियों से अपील है कि जर्जर लाइनों और ट्रांसफार्मर को तुरंत बदला जाए।
विज्ञापन
उद्यमी जितेंद्र कुमार गर्ग, अनुज गर्ग ने कहा कि आए दिन बिजली लाइन में फाल्ट के कारण परेशानी होती है। व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। एसडीओ अनुराग सक्सेना का कहना है कि फाल्ट के कारण आपूर्ति बाधित रही। बाद में आपूर्ति को सुचारू कराया गया।